July 26, 2026
IMG-20250223-WA0028

शिवकुमार की रिपोर्ट

नगरा बलिया। क्षेत्र के कमरौली गांव में शनिवार को सपा कार्यकर्ताओं ने पी डी ए जन चौपाल का आयोजन किया ।जन चौपाल को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव अनुराग गर्ग उर्फ संतोष ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार की योजनाएं जन विरोधी है ।कहा कि भा ज पा बाबा साहब आंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान को नष्ट करने पर तुली हुईं है।बाबा साहब आंबेडकर ने संविधान बनाकर दलित,शोषित ,कमजोर ,अल्पसंख्यक वर्ग को तरक्की का मौका प्रदान किया ।

आज संविधान की बदौलत ही ई डब्लू एस के जरिए सवर्ण समाज के गरीब परिवारों को भी दस प्रतिशत का आरक्षण देकर उनका विकास किया जा रहा है।जो भाजपा को रास नहीं आ रहा है ।बाबा साहब की जन सरोकार की वैधानिक नीतियों एवं नियमों से भा ज पा बख़ौला गई है समय समय पर बाबा साहब का अपमान करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है ।युवा पीढ़ी पढ़ लिखकर बेरोजगार है ।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  श्री पहलवान बाबा एवं काशी दास बाबा का पूजा हुआ संपन्न।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *