शिवकुमार की रिपोर्ट
नगरा बलिया स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत पालचंद्रहा के वीरचंद्रहा ग्राम पंचायत स्थित खाद के गड्ढे की जमीन पर काफी दिनों से अवैध कब्जा किया गया था. जिसे प्रशासन द्वारा शुक्रवार को खाली कराया गया. नायब तहसीलदार उदय राज रतन के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलवा दिया.
कोर्ट के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई से सार्वजनिक जमीनों पर अवैध कब्जाधारियों में खलबली मची रही. वीरचन्द्रहा में सरकारी जमीन पर स्थानीय लोगों ने कब्जा कर रखा था. जिस पर घर व मकान बना लिये गए थे. इस मामले में संबंधित लेखपाल से रिपोर्ट ली गई थी. जिसमें आरोप सही पाए गए. इसके बाद संबंधित को नोटिस जारी की गई थी. इस मौके पर थानाध्यक्ष नगरा कौशल पाठक, एडीओ पंचायत प्रमोद सिंह, राजस्व निरीक्षक सौरभ पांडेय आदि उपस्थित रहे.
Author Profile
- अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
समाचारMay 20, 2026लेखपाल भरत मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग*
समाचारApril 29, 2026भ्रष्टाचार में लिप्त में मेंहनगर तहसीलदार का हुआ स्थानांतरण
समाचारApril 24, 2026रात्रि में चलती है तहसीलदार की कोर्ट*
समाचारApril 24, 2026अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार*
