October 30, 2025
IMG-20250308-WA0048

अरविंद कुमार पांडे की रिपोर्ट

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर भारतीय जनता पार्टी लालगंज में नारी शक्ति का उत्सव कोयलसा ब्लॉक सभागार में गर्व से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय उपस्थित रहे।

क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि आज पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। 8 मार्च का दिन महिलाओं को समर्पित है। यह दिन नारी शक्ति और महिलाओं की उपलब्धियों को सलाम करने का है। जब से देश में मोदी जी की सरकार बनी है तब से देश में महिलाओ को सम्मान देने और उनके सपनों को पंख देने का काम किया है। यह दिवस हमें महिलाओं द्वारा समाज में दिए गए योगदान, उनके संघर्ष तथा उनके सामने आने वाली चुनौतियों की याद दिलाता है। इस दिन उन्हें यह ऐहसास कराया जाता है कि वह हमारे लिए कितनी खास हैं। भारत में आजादी के बाद किसी और सरकार ने महिलाओं के लिए कम नहीं किया जब से मोदी जी सत्ता में आए है लगातार सुधारों से महिलाओं को पुरुषों की तरह सशक्त बनाया गया है। वह आज स्वावलंबी और स्वतंत्र बनाने का काम कोई किया है देश में मोदी जी की सरकार और प्रदेश में योगी जी सरकार ने किया है। इसीलिए अब कहा जाने लगा है कि भारतीय महिलाओं की सीमाएं आकाश की तरह अंतहीन हो गई हैं।

आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है। हर साल दुनिया भर में यह दिन 8 मार्च को एक उत्सव के रूप में मनाया जाता है। ये दिन महिलाओं को समर्पित है। आज आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, खेल हर क्षेत्र महिलाओं की उपलब्धियों से भरा हुआ है। भारत की बात करें, तो यहां की स्त्रियों में असीम संभावनाएं हैं और वे तमाम तरह की उपलब्धियां हासिल भी कर रही हैं, जिसमें भारतीय संविधान और कानून का विशेष योगदान है। यह यात्रा 1950 में संविधान लागू होने के साथ शुरू हो गई थी। इसमें महिला और पुरुष, दोनों को बराबर माना गया है। लेकिन मोदी जी की पूर्व की सरकारों ने महिलाओं के लिए कुछ काम नहीं किया लेकिन जब से मोदी की सरकार देश में और योगी जी की सरकार देश में बनी तब से महिलाओं को सबसे ज्यादा सम्मान देने का काम किया है। आज मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण देकर महिलाओं का सम्मान बढ़ाने का काम किया है।

See also  बंदर के आतंक से ग्रामीण हुए परेशान,चार लोगों को काट कर किया जख्मी।

इस अवसर पर पूर्व सांसद संगीता आजाद,जिला उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह,चंद्रजीत तिवारी,जिला मंत्री अजय यादव,रेखा गोस्वामी,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कुसुम लता बौद्ध,ब्लॉक प्रमुख पूजा यादव,मंडल अध्यक्ष आशुतोष राय,बिंदु सिंह,रुद्र प्रकाश शर्मा, शाहिदा खान,पूजा मिश्रा,नेहा चतुर्वेदी, रूपा गुप्ता,स्नेहा जायसवाल,सपना यादव आदि महिलाएं उपस्थित रही।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *