शिवकुमार की रिपोर्ट
सीतापुर में 36 साल के एक पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शनिवार दोपहर बाइक सवार हमलावारों ने पहले राघवेंद्र की बाइक को टक्कर मारी। फिर राघवेंद्र के गिरते ही उन पर तीन राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए।
फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने राघवेंद्र को अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। राघवेंद्र के सीने और कंधे में गोली लगी हैं। एक बुलेट कपड़ों में फंसी मिली। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए नाकेबंदी की गई है। पुलिस के अधिकारी अस्पताल पहुंचे हैं। घटना से लोगों में रोष है।
वारदात इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में हुई। पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई महोली कस्बे के रहने वाले थे। वे एक राष्ट्रीय अखबार में महोली तहसील के पत्रकार थे।
पुलिस के मुताबिक, लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर हेमपुर रेलवे क्रासिंग के पास बने ओवर ब्रिज पर बाइक सवार हमलावरों ने राघवेंद्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। तीन गोली उनके कंधे और सीने में लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर बाइक से फरार हो गए।
फायरिंग से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल राघवेंद्र को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
अभी तक हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है।
Author Profile
- अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
समाचारMay 20, 2026लेखपाल भरत मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग*
समाचारApril 29, 2026भ्रष्टाचार में लिप्त में मेंहनगर तहसीलदार का हुआ स्थानांतरण
समाचारApril 24, 2026रात्रि में चलती है तहसीलदार की कोर्ट*
समाचारApril 24, 2026अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार*
