June 9, 2026
IMG-20250318-WA0011

विशाल गुप्ता कीरिपोर्ट

*आदमपुर गांव में घरों के ऊपर निकले बिजली के नंगे तारों को हटाने एवं गड़े हुए विद्युत पोल में तार खिंचवाने के संबंध में सौंपा ज्ञापन*

बाराबंकी :- सोमवार को जनमानस समाज सेवा संस्था के संस्थापक अंकित यादव ने जिलाधिकारी कार्यालय पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट गुरु सहाय निगम को ज्ञापन सौंपा जिसमें दर्शाया है कि विकास खंड मसौली क्षेत्र की ग्राम पंचायत सतविसावां के ग्राम आदमपुर में लगभग आठ-नौ वर्षों से रामू के घर से काशीदास बाबा देवस्थान व अनिल यादव के घर तक कुल नौ विद्युत पोल लगाए गए थे लेकिन बिजली विभाग द्वारा आज तक खंभों में तार नहीं खींचे गये। जिससे लोगों को कनेक्शन लेने में असुविधा हो रही है। विद्युत विभाग को निर्देशित कर खंभों में तार खिंचवाने जाएं जिससे कि विद्युत से वंचित ग्रामीणों को लाभ मिल सके।
ज्ञापन में यह भी दर्शाया है कि राजेंद्र प्रसाद के घर के ऊपर से विनोद यादव के घर तक निकले खंभों में नंगे तारों से आकस्मिक घटना घटित होने की संभावना है इसलिए राजेंद्र प्रसाद के घर से, विनोद यादव के घर तक नंगे तार हटवाए जायें।
इस अवसर पर अंजनी कुमार, राजकुमार उर्फ राजू प्रधान मौजूद रहे।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
See also  पहलगाम आतंकी हमले के बाद दोहरीघाट में पुलिस अलर्ट, फ्लैग मार्च कर बढ़ाई सुरक्षा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *