शिवकुमार की रिपोर्ट
कंपोजिट विद्यालय बरौली पर विश्व गौरैया दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पक्षियों के संरक्षण पौधों का रोपण करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विलुप्त होती हुई गौराईयों की सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक कार्यक्रम की अध्यक्षता इको क्लब बेसिक शिक्षा परिषद के नोडल शैलेंद्र प्रताप यादव ने किया। नोडल शैलेंद्र ने कहा कि हमारे वातावरण से पक्षी विशेष कर गौरैया बहुत तेजी के साथ घटती जा रही है यह हमारे लिए चिंता का विषय है और इसके कारण कोई और नहीं बल्कि मनुष्य ही है क्योंकि मनुष्यों ने अपनी सुख सुविधा के लिए तरह-तरह के उपकरण और बढ़ती हुई शहरीकरण की होड़ ने पक्षियों का जीवित रहना मुश्किल बना दिया है! भारत समेत दुनिया भर में गौरैया पक्षी की संख्या में लगातार कमी आ रही है। विश्व गौरैया दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को गौरैया के संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। गौरैया पृथ्वी पर सबसे पुरानी पक्षी प्रजातियों में से एक है। इसकी कम होती आबादी बेहद चिंता का विषय है। गौरेया के मधुर कलरव से अंतर्मन के साथ आसपास का वातावरण भी अनंत सकारात्मकता से भर जाता है ईश्वर प्रदत्त इस अनुपम उपहार का अस्तित्व संकट में है। आइये, विश्व गौरैया दिवस पर हम सब अत्यंत प्यारी और नन्ही चिड़िया को बचाने का संकल्प लें तथा प्रकृति के सौंदर्य के साथ धरा के संतुलन को बनाये रखने में योगदान दें। कार्यक्रम में पूरा विद्यालय स्टाफ एव अभिभावक उपस्थित रहे!
Author Profile
- अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
समाचारMay 20, 2026लेखपाल भरत मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग*
समाचारApril 29, 2026भ्रष्टाचार में लिप्त में मेंहनगर तहसीलदार का हुआ स्थानांतरण
समाचारApril 24, 2026रात्रि में चलती है तहसीलदार की कोर्ट*
समाचारApril 24, 2026अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार*
