April 16, 2026
IMG-20250325-WA0028

शिवकुमार की रिपोर्ट

नव नियुक्त जिला अध्यक्ष संजय मिश्र का रसड़ा आगमन पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री ठाकुर मंगल सिंह सेंगर के नेतृत्व मे जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के साथ उनका अभिनंदन किया। मिश्रा ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का पूरी तत्परता से कार्य करेंगे! नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष संजय मिश्रा का रसड़ा पहुंचने पर जगह-जगह स्वागत किया गया। उनके स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के साथ उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर भाजपा के नेता, कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सोमवार को पहुंचे नवनियुक्त जिला अध्यक्ष संजय मिश्रा के रसड़ा पहुंचने पर लोगों ने स्वागत किया। समारोह में संजय मिश्रा ने कहा कि वह पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी तत्परता से कार्य करेंगे। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी के कार्यकर्ताओं के हित में काम करने का वचन दिया। संजय मिश्रा ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने की अपील की, ताकि भाजपा को आने वाले चुनावों में और भी बड़ी सफलता मिल सके। उनके स्वागत समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं सहित कार्यकर्ताओं का उत्साह साफ तौर पर दिखाई दे रहा था।इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री ठाकुर मंगल सिंह सेंगर , मंडल अध्यक्ष अविनाश सिंह, अंकित सिंह, अजय पांडेय, निर्मल पाण्डेय,निशू सिंह, धीरज तिवारी,धनंजय पाण्डेय, सोनू सिंह, भानु सिंह,पंकज सिंह,हिमांशु सिंह, नित्यानंद सिंह, प्रवीण सिंह सहित दर्जनो कार्यकर्ता रहे मौजूद !

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  भाजपा कर्यकारणी सदस्य अखिलेश मिश्रा ( गुड्डू मिश्रा )ने हर्ष फिलिंग स्टेशन का किया उद्घघाटन -
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *