August 8, 2026
IMG-20250331-WA0138

संवादाता अशोक सिंह की रिपोर्ट

मेहनगर/आजमगढ़:स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गौरा में इस समय गांव के रोड का पीचरोड का कार्य लगभग तीन किलो मीटर का कार्य कराया जा रहा है जिसमें घटिया निर्माण कार्य कराए जाने की सूचना मिली है इसकी जानकारी मिलने पर पूर्व प्रधान अरुण सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने इसका विरोध किया उन्होंने बताया की पीच रोड का निर्माण कार्य सही तरीके से नहीं हो रहा है रोड पर बिना धूल उड़ाए ही उस पर गिट्टी को बिछा दिया जा रहा है और डामर का भी मानक के अनुरूप नहीं प्रयोग किया जा रहा है जिससे पीच चिप्पी बनकर उखाड़ जा रही है इस प्रक्रिया से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है उन्होंने मीडिया के माध्यम से शासन से अपील की है की जो निर्माण हो रहा है वह मजबूती से हो और हो रहे पीच रोड निर्माण कार्य की जांच हो इस अवसर पर सतीश सिंह प्रमोद सिंह चंद्रेश राम दुर्गा मौर्या सर्वेश यादव रामकेश यादव आदि ग्रामीण लोग मौजूद रहे।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत अहरौरा पुलिस ने महिलाओं को किया गया जागरूक*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *