April 29, 2026
IMG-20250409-WA0045

अरविंद कुमार पांडे की रिपोर्ट

1857 की क्रान्ति के प्रणेता थे मंगल पाण्डेय
शहादत दिवस पर याद किये गये मंगल पाण्डेय

आजमगढ़/ मंगल पाण्डेय की शहादत दिवस पर ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद के तत्वावधान में मंगलवार को पाण्डेय बाजार स्थित सनातन धर्म संस्कृत कॉलेज में मंगल पाण्डेय जी की शहादत दिवस मनाया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ मंगल पाण्डेय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर श्र किया गया ।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद के अध्यक्ष ब्रजेश नन्दन पाण्डेय ने कहा कि मंगल पाण्डेय 1857 की क्रांति के प्रणेता थे ।आजादी के महा नायक पण्डित मंगल पाण्डेय को 8 अप्रैल 1857 के दिन बैरकपुर जेल में फांसी दी गई ।उनके बलिदान से देश में क्रान्ति की ज्वाला और भड़क उठी तथा देश की आजादी के लिए उनके द्वारा बोया गया क्रान्ति रूपी बीज 90 साल बाद 1947 में आजादी के वट वृक्ष के रूप में तब्दील हो गया ।
इस दौरान कार्यक्रम का संचालन करते हुए महामंत्री महामंत्री मनोज कुमार त्रिपाठी ने कहा कि आजादी की लड़ाई के अग्रदूत कहे जाने वाले मंगल पाण्डेय जी का जन्म बलिया जनपद के नगवा ग्राम में हुआ था। मंगल पाण्डेय ने अपने निजी सुख को त्याग कर देश एवं धर्म की रक्षा के लिए अंग्रेजी सरकार में अंग्रेज अधिकारियों पर प्रथम गोली चलाने वाले देशभक्त सिपाही के रूप प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के प्रथम योद्धा बने।
इस अवसर पर परिषद के नगर अध्यक्ष गोविंद दुबे ने कहा कि आजादी की लड़ाई के अग्रदूत कहे जाने वाले मंगल पाण्डेय का जन्म 19 जुलाई 1827 को बलिया जनपद के नगवा ग्राम में हुआ था।
इस अवसर पर संजय पाण्डेय ने कहा कि मंगल पाण्डेय ईस्ट इण्डिया कम्पनी की बंगाल नेटिव इन्फेंट्री की 34 वीं रेजिमेंट के सिपाही थे।आनन्द उपाध्याय ने बताया कि संदिग्ध कारतूसों के प्रयोग एवं भारतीय सैनिकों के साथ होने वाले भेद भाव के चलते मंगल पाण्डेय ने 29 मार्च 1857 में बैरकपुर की छावनीके विद्रोह कर कई अंग्रेज अधिकारियों को मौत के घाट उतार कर आजादी की लड़ाई की क्रान्ति की शुरुआत किया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रजेश नन्दन पाण्डेय एवं संचालन महामंत्री मनोज कुमार त्रिपाठी ने किया ।
इस दौरान संरक्षक तारकेश्वर मिश्रा, माधुरी दुबे, विश्व देव उपाध्याय, निरुपमा पाण्डेय, सतीश मिश्रा, गिरिजा सुवन पाण्डेय, उपेंद्र दत्त शुक्ला, गोविंद दुबे, श्याम रतन चतुर्वेदी, हेमंत उपाध्याय,संजय पाण्डेय,अनिल तिवारी, अरविंद पाण्डेय, राजनपाण्डेय, डाo उमेश चन्द्र पाण्डेय, राधे श्याम मिश्र,सुजीत कुमार मिश्र, अजय तिवारी,प्रवीण पाण्डेय,अनीता, रागिनी, बंदना आदि उपस्थित थे ।

See also  (बलिया) स्थानीय ब्लॉक के 40 ग्राम सभाओ में रोजगार सेवकों की तैनाती नहीं हो सकी है. इससे महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *