April 18, 2026
IMG-20250409-WA0073

रामलीला समिति के अध्यक्ष ने सगड़ी डिजिटल मिडिया एसोसिएशन के नवचयनित अध्यक्ष शरदचंद मिश्रा का किया स्वागत।

सभी पदाधिकारियों को मिठाई खिला कर दी बधाई।

सगड़ी डिजिटल मिडिया एसोसिएशन के नवचयनित अध्यक्ष व नवचयनित पदाधिकारियों का रामलीला समिति के अध्यक्ष ने सगड़ी तहसील पर मिठाई खिला कर स्वागत किया एवं बधाई दी।

जानकारी के अनुसार बुधवार को दिन में 11 बजे डिजिटल मिडिया एसोसिएशन सगड़ी के नवचयनित अध्यक्ष शरदचंद मिश्रा संरक्षक तेज प्रताप श्रीवास्तव व महामंत्री एहतेशाम आज़ाद का आज रामलीला समिति के अध्यक्ष संतोष चौरसिया ने मिठाई खिला कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान रामलीला समिति के अध्यक्ष संतोष चौरसीया ने कहा की आज के युग मे डिजीटल मीडिया सबसे तेज है। आज डिजिटल मिडिया का जमाना है। आज के समय मे किसी भी जानकारी या घटना के बारे में हम सभी को कम समय मे ही जानकरियां मिल जाती है। की किस क्षेत्र में क्या हुआ हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि आप सभी लोग ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कीजिए। वही डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के अध्यक्ष शरदचंद मिश्रा ने रामलीला समिति के अध्यक्ष संतोष चौरसीया का आभार व्यक्त किया।
*आप देख रहे हैं सुपर फास्ट न्यूज़ जिला संवाददाता राममिलन यादव की रिपोर्ट*

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
See also  अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलोन अमित सिंह जी के आने से अस्पताल में आई रौनक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *