अशोक सिंह की रिपोर्ट
गुंडा एक्ट माफिया कोटेदार गुफरान के भाई पर हुवा मुकदमा दर्ज
आजमगढ़ में शोसल मीडिया पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा था। जिसे किसी व्यक्ति द्वारा शासन प्रसासन को ट्विटर पर भेज दिया गया जिसे आजमगढ़ पुलिस ने गम्भीरता से लेते हुवे मुकदमा दर्ज कर लिया है। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार ग्राम राजापुर सिकरौर निवासी माफिया डॉन कोटेदार गुफरान के भाई रिजवान द्वारा सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक वीडियो अपलोड करने का मामला प्रकाश में आया है। इस वीडियो में हिंदू धर्म के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग कर चैलेंज किया गया है। जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। जानकारी के अनुसार, यह वीडियो ट्विटर हैंडल @azmi_bRand के जरिए साझा किया गया वीडियो में रिजवान ने धार्मिक प्रतीकों और मान्यताओं के प्रति बेहद आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं, जिससे हिंदू समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उपनिरीक्षक राजकुमार यादव अपनी टीम के साथ थाना क्षेत्र में गश्त पर थे, तभी उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से इस वीडियो की जानकारी मिली। प्रारंभिक जांच में पुष्टि हुई कि वीडियो ग्राम राजापुर सिकरौर निवासी रिजवान पुत्र रफीक द्वारा बनाया और अपलोड किया गया है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए रिजवान को गिरफ्तार भी कर लिया है। थानाध्यक्ष सरायमीर यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाला एक वीडियो प्रकाश में आया। जांच में पाया गया कि यह वीडियो राजापुर सिकरौर निवासी डान गुफरान कोटेदार का भाई रिजवान द्वारा बनाकर वायरल किया गया है। मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है आगे की कार्रवाई की जा रही पुलिस न 151 में चालान कर दिया गया है। सरायमीर पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। माफिया डॉन कोटेदार के ऊपर लगभग दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं उसके आतंक से छेत्रिय जनता में काफी भय बना हुवा है। जी भी उसके खिलाफ आवाज उठाता है उसे अनावश्यक फर्जी मुकदमों में फंसा देता है।
Author Profile
- अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
समाचारMay 20, 2026लेखपाल भरत मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग*
समाचारApril 29, 2026भ्रष्टाचार में लिप्त में मेंहनगर तहसीलदार का हुआ स्थानांतरण
समाचारApril 24, 2026रात्रि में चलती है तहसीलदार की कोर्ट*
समाचारApril 24, 2026अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार*
