April 16, 2026
IMG-20250413-WA0018

शिव कुमार की रिपोर्ट

आज दिनांक 12-04-2025 को प्राथमिक विद्यालय
साहोडीह, शिक्षा क्षेत्र -बेरुआरबारी, जनपद बलिया के प्रधानाध्यापिका एवं महिला शिक्षक संघ की संयोजक जिला अध्यक्ष श्रीमती किरन भारती द्वारा
शनिवार को प्रगति पत्र वितरण समारोह सह शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन कर छात्र-छात्राओं के बीच पुरस्कार वितरण सामारोह का आयोजन किया गया। जिसमें अध्ययनरत वर्ग 1 से 05 के छात्र छात्राओं का वार्षिक मूल्यांकन के पश्चात उनकी हौसला अफजाई के लिए प्रगति प्रतिवेदन को साझा किया गया। तथा प्रधानाध्यापिका किरन भारती के नेतृत्व में परीक्षा परिणाम एवं प्रगति पत्रक वितरण समारोह आयोजित किया गया तथा प्रवेशोत्सव अभियान भी चलाया गया। मौके पर अभिभावकों के समक्ष बच्चों को प्रगति पत्रक उपलब्ध कराया गया तथा वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिवार की ओर से पुरस्कृत किया गया। तथा विद्यालय में बच्चों को प्रगति पत्र एवं ड्रेस वितरण किया गया और अन्य प्रकार के पुरस्कार कापी,पेन, इत्यादि वितरण किया गया।
प्रधानाध्यापिका भारती ने कहा कि बच्चों के शैक्षणिक एवं बौद्धिक विकास के लिए अभिभावकों को तत्पर होना होगा। स्कूल से छुट्टी होने के बाद जब बच्चे घर पर जाते हैं तो पढ़ाए गए पाठ और दिए गए टास्क का अवलोकन करें।इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक मनोहर यादव,रविराज गुप्ता,प्रीती सिंह, पुष्पांजलि यादव,शिवांगी सिंह, बादशाह राम,मंजू वर्मा तथा अभिभावक मौजूद थे ।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
See also  बलिया)। नगरा ब्लाक के खरूआँव ग्रामपंचायत के खेल के मैदान पर हुए अवैध कब्जा को शनिवार की दोपहर बाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *