August 8, 2026

अशोक सिंह की रिपोर्ट

आजमगढ़: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

आजमगढ़। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के पठकोली गांव में शुक्रवार देर रात 28 वर्षीय मोना पाठक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने मोना के पति रावेश पाठक पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मोना की बहन प्रिया ने बताया कि रात करीब 11 बजे रावेश ने फोन कर मोहिद्दीनपुर (जहानागंज) स्थित मायके में सूचना दी कि मोना की तबीयत खराब है। जब परिजन मेहनाजपुर सीएचसी पहुंचे तो मोना मृत पड़ी थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि मोना के गले पर निशान थे। उनका कहना है कि रावेश और उसके परिवार वाले मोना से पैसे और निवास की मांग करते थे। बताया गया कि मोना की शादी 23 अप्रैल 2024 को रावेश पाठक से हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना द्वारा थाना बरदह के नवनिर्मित पुलिस बूथ मुक्तिपुर, पुलिस बूथ गोडहरा एवं पुलिस भोजनालय का किया गया उद्घाटन।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *