September 12, 2026
IMG-20250421-WA0041

अखिलेश कुमार की रिपोर्ट

*दलित दूल्हे की बारात पर हमला*

UP; आगरा जिले के एतमादपुर इलाके में गुरुवार शाम एक दलित दूल्हे की बारात पर कुछ उच्च जाति के ग्रामीणों द्वारा कथित रूप से हमला किया गया।
यह हमला दूल्हे के घोड़ी चढ़ने और बैंड-बाजे के साथ बारात निकालने को लेकर किया गया।
आगरा के नगला तल्फी क्षेत्र में एक शादी के जुलूस के दौरान एक दलित दूल्हे पर “उच्च जाति” के लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर हमला किया।
उन्होंने बताया कि इस घटना में शादी समारोह में शामिल कई लोग घायल भी हो गए।
नगला तल्फी निवासी दुल्हन की मां अनीता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, बारात मथुरा से आई थी। और
शादी गांव से थोड़ी दूरी पर स्थित एक मैरिज होम में होनी थी।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार,शिकायत में कहा गया है कि जैसे ही बारात डीजे के साथ सड़क पर आगे बढ़ी, कथित तौर पर “उच्च जाति” के लोगों का एक समूह लाठी और डंडों के साथ वहां पहुंचा और दूल्हे व उसके साथियो पर हमला कर दिया।
हमलावरों ने दूल्हे और बारात के कई सदस्यों की पिटाई की।
हमले के कारण विवाह स्थल पर कोई भी रस्म नहीं हो सकी।
“भीम आर्मी” ने यह भी आरोप लगाया कि ये वही लोग है जिन्होंने दो दिन पहले इसी क्षेत्र के गढ़ी गज्जू गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर चुके हैं।
वही,पुलिस के मुताबिक़ हमले में घायल हुए लोगों का इलाज किया जा रहा है। और मामला दर्ज कर और आगे की जांच जारी है।

See also  आजमगढ़ त्वरित नागरिक सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रदत्त 09 दो पहिया पीआरवी का हुआ फ्लैग ऑफ कार्यक्रम, हरी झंडी दिखाकर पीआरवी वाहनों को किया गया रवाना ।*

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *