September 12, 2026
IMG-20250421-WA0040

अखिलेश कुमार की रिपोर्ट

*आंधी बनी आफत*, गिरा छप्पर सास सहित बहू व पोती घायल

UP; बाराबंकी के सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के तुरकानी गांव में बीते दिनों आई तेज आंधी के कारण एक छप्पर गिर गया जिसमें सास समेत बहू और पोती घायल हो गये।
चीख पुकार सुन स्थानीय ग्रामीणों ने फौरन उन्हें सीएचसी सिरौली गौसपुर पहुंचाया। इस हादसे में बाबादेई (65), बहू रामरति (45) और पोती रामवती (20) घायल हुईं थीं । चिकित्सकों के अनुसार तीनों महिलाएं अब खतरे से बाहर हैं अभी उनका इलाज जारी है।
सूचना पाकर तहसीलदार के निर्देश पर लेखपाल ने घर का निरीक्षण किया
तथा तहसीलदार ने बताया है कि हादसे की जांच लेखपाल को मौके पर भेज कर कराई गई है। पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी उपलब्ध कराई जाएगी।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  नगरा बलिया स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत पालचंद्रहा के वीरचंद्रहा ग्राम पंचायत स्थित खाद के गड्ढे की जमीन पर काफी दिनों

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *