June 9, 2026
IMG-20250916-WA0071

*ब्यूरो चीफ*

*शुभम् कुमार बाराबंकी*

मसौली बाराबंकी। दुर्गा पूजा व दशहरा पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए सोमवार को थाना मुख्यालय पर क्षेत्राधिकारी रामनगर एव नायब तहसीलदार की मौजूदूगी मे दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों एव सम्भ्रान्त जनो के बीच बैठक सम्पन हुई।
क्षेत्राधिकारी रामनगर गरिमा पंथ ने लोगों से त्योहार को परंपरागत ढंग से शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील करते हुए दुर्गा पंडाल, महिला सुरक्षा, आग से बचाव, विद्युत सप्लाई, मूर्ति विसर्जन आदि के बारे मे विस्तृत रूप से सभी को जानकारी देते हुए कहा कि पंडाल में लाइटिंग कार्य में कटे हुए तारों का उपयोग बिल्कुल न करें। कई बार विद्युत करंट से दुर्घटनाएं सुनने को मिलती हैं। दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों द्वारा महिला सुरक्षा और शान्ति माहौल बनाएं रखने हेतु पहले से ही रणनीति बना ले। थाना क्षेत्र में पूर्व से ही स्थापित की जाने वाली ही मूर्तियां स्थापित की जाएगी। यदि किसी को नई मूर्ति स्थापित करनी है। तो वह पहले अनुमति प्राप्त कर ले। यदि बिना अनुमति के किसी के द्वारा मूर्ति स्थापित की गईं तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
पीस कमेटी मे उपस्थित लोगो से अपील करते हुए नायब तहसीलदार आशुतोष उपाध्याय ने कहा कि दुर्गा पूजा उत्सव मे अश्लील गाने बिल्कुल न बजे धार्मिक आयोजन है धार्मिक गाने ही बजे। पुलिस लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रह कर दुर्गा पांडलो के अध्यक्ष और सदस्यों से वार्ता करती रहेंगी, यदि कहीं पर विवाद उत्पन्न होने की आशंका हो तो तत्काल पुलिस को सूचना दे। पंडाल के पास यदि किसी के द्वारा शराब का सेवन किया गया हुआ मिला तो मशीन से जांच कर कार्रवाई भी की जायेगी। हमेशा की तरह इस बार भी सभी लोग शांति माहौल में शारदीय नवरात्र धूमधाम से मनाएं।
नवागत प्रभारी निरीक्षक अमित प्रताप सिंह ने उपस्थित लोगो से परिचय प्राप्त करते हुए कहा कि क्षेत्र मे 63 जगहों पर प्रतिमाओ का पंडाल पूर्व बनाया जायेगा। मूर्तियों की नंबरिंग की जायेगी ताकि जुलूस को लेकर कोई समस्या न हो उन्होंने दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों से कहा कि प्रत्येक प्रतिमा स्थल पर वालंटियर नियुक्त करे जो पुलिस का काम करेंगे। प्रभारी निरीक्षक अमित प्रताप सिंह ने बताया कि जुलूस के दौरान मूर्ति को आगे पीछे करने को लेकर विवाद की स्थिति पैदा न हो, इसके लिए नंबरिंग की जायेगी तथा जुलुस या पंडाल के पास यदि किसी के द्वारा शराब का सेवन किया गया हुआ मिला तो मशीन से जांच कर कार्रवाई भी की जायेगी। हमेशा की तरह इस बार भी सभी लोग शांति माहौल में शारदीय नवरात्र धूमधाम की अपील की।
इस मौक़े पर अतिरिक्त प्रभारी सनत मिश्रा, अवर अभियंता लाल जी सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक शमशाद अली, रमेश्चंद्र, शिवकुमार, राकेश यादव, ग्राम प्रधान मुईन अंसारी, मसौली दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष प्रेमनंद वर्मा, प्रधान विनोद कुमार वर्मा, सहादतगंज रामलीला कमेटी अध्यक्ष दिलीप दीक्षित, श्रीकांत रावत, रामसिंह यादव, बलजीत सिंह, नूर मोहम्मद, अरुण सिंह शिब्बू, किशन रस्तोगी, कल्लू यादव, मास्टर प्रेम वर्मा, शशि गुप्ता, सहित क्षेत्र के ग्राम प्रधान एव दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।

See also  दिल्ली_के_दर्द_का_मजाक उड़ा रहे है #एम्स_रायबरेली में #तैनात_एपीआरओ_सौरभ_कुमार

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *