जहानागंज में टेन्ट हाउस पर नाबालिग मजदूर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
आजमगढ़ थाना जहानागंज बाजार में बीती रात रामप्रताप उर्फ आर्यन राजभर किसी टेंट मालिक का टेंट लगाने शादी समारोह में जहानागंज बाजार कस्बे में ही गया हुआ था। और आज सुबह लगभग 7 बजे टेंट खोल रहा था तभी टेंट की पाइप फिसल गयी कि नाबालिक मजदूर आर्यन उर्फ राम प्रताप जमीन पर गिर गया और गम्भीर चोट आने से बेहोश हो गया जिसे टेंट मलिक ने उठा कर आजमगढ़ में रमा अस्पताल ले गया जहां डॉक्टर्स की टीम ने मृत्यु घोषित कर दी मौत की घटना सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। इसके बाद टेंट मलिक ने मृतके की सूचना राम प्रताप राजभर उर्फ आर्यन के परिवार वालों को दी परिवार वाले मौके पर पहुंचकर शव को जहानागंज थाने पर पहुंचे स्थानीय लोगों का आरोप है कि थाना अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार वर्मा द्वारा समझौता का प्रयास किया और कुछ पैसों की लालच देकर सव को वापस भेज दिए हैं। ग्रामीणों ने आपसी सहमति बनाकर एकजुट होकर पुनः थाना जहानागंज थाने पहुंचे और अपने लड़के की मृत्यु का कारण व न्याय के लिए गुहार की तहरीर दी। तब जाकर पंचनामा भरकर मृतक बॉडी को आजमगढ़ पोर्टमार्टम हाउस भिजवाया है। वही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हुवा है। शव लेकर रो रही मृतक राम प्रताप उर्फ आर्यन राजभर की माता गुड्डी ने बताया कि मेरा घर सिधारी थाना क्षेत्र के देवराडी गांव में है। पर मैं कुछ दिनों से अपने दो लड़कों को लेकर अपने मायके अपने पिता दुर्ग विजय राजभर निवासी लपसीपुर के यहां रह रही हूं। और मेरा लड़का 3 दिन पहले सुबह के टाइम मुझसे कह कर गया कि मम्मी तुम चाय बना मैं अभी आता हूं तब से किसी के साथ टेंट पर जाकर काम करने लगा पर मैं नहीं जान पाई मां अपने भाई एवं अन्य लोगों से बार-बार पूछताछ कर रही थी कि मेरा लड़का कहां गया अभी क्यों नहीं आया इसी बीच आज मुझे खबर मिली कि आपका लड़का टेन्ट पर काम करते समय टेन्ट की पाइप से गिर गया है। और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई जिसका शव मैं लेकर थाना अध्यक्ष के पास पहुंची हूं और न्याय की गुहार लगा रही हु।
*आप देख रहे हैं सुपर फास्ट न्यूज़ जिला संवाददाता राममिलन यादव की रिपोर्ट*
Author Profile
- अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
समाचारMay 20, 2026लेखपाल भरत मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग*
समाचारApril 29, 2026भ्रष्टाचार में लिप्त में मेंहनगर तहसीलदार का हुआ स्थानांतरण
समाचारApril 24, 2026रात्रि में चलती है तहसीलदार की कोर्ट*
समाचारApril 24, 2026अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार*
