April 20, 2026
IMG-20250505-WA0010

अशोक कुमार सिंह की रिपोर्ट

दहेज हत्या में 02 आरोपी गिरफ्तार

वादिनी मुकदमा श्रीमती फुलेसरी देवी पत्नी स्व0 छेदी सोनकर निवासी ग्राम धर्मसीपुर थाना रानीपुर जिला मऊ द्वारा स्वयं की पुत्री (पीड़िता) के ससुराली जन पीड़िता का पति लक्ष्मी सोनकर पुत्र अच्छेलाल सोनकर, जेठ गुड्डू सोनकर व गोरख सोनकर पुत्र अछेलाल सोनकर व देवर प्रदीप पुत्र अच्छेलाल सोनकर, जेठानी आरती पत्नी गुड्डू सोनकर व सास झिनकी देवी पत्नी अच्छेलाल सोनकर निवासी ग्राम रसूलपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ द्वारा मिलकर दहेज के लिये प्रताड़ित करना एवं पीड़िता की हत्या कर देने के सम्बन्ध मे तहरीर प्राप्त हुआ जिसके आधार पर मु0अ0सं0 181/2025 धारा 85/103 बीएनएस पंजीकृत हुआ जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर निहार नन्दन कुमार स्वयं कर रहे है। विवेचना से अभियोग धारा 85/108 बीएनएस व 3/ 4 डीपी एक्ट मे प्रचलित है।आज रविवार को प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर निहार नन्दन कुमार मय हमराह पुलिस बल के क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर वांछित अभियुक्त 1. लक्ष्मी सोनकर पुत्र अच्छेलाल सोनकर व उसकी माता 2. झिनकी देवी पत्नी अच्छेलाल सोनकर निवासी ग्राम रसूलपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ को उनके घर ग्राम रसूलपुर से समय करीब 12.10 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
See also  क्षेत्र अंतर्गत मालीपुर-विशुनपुरा मार्ग पर छितौना हेड के सामने बुधवार की रात अचानक अनियंत्रित स्कूटी नहर में गिर गई, जिससे मां-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *