July 27, 2026
IMG-20250517-WA0087

बीमार व्यक्ति को 27 हजार की मदद, मुख्यमंत्री राहत कोष से 1.5 लाख की सहायता दिलाई

संवाददाता -विशाल गुप्ता की रिपोर्ट

बाराबंकी की श्री यज्ञसेनी वैश्य समाज कल्याण समिति ने समाज सेवा के क्षेत्र में एक नई पहल की है। समिति ने गांधीनगर के निवासी अनिल कुमार गुप्ता को चिकित्सा सहायता के रूप में 27,000 रुपये प्रदान किए।

समिति के अध्यक्ष सुशील गुप्ता के प्रयासों से अनिल कुमार को मुख्यमंत्री बीमारी सहायता अनुदान से 1.50 लाख रुपये की सहायता भी मिली। इतना ही नहीं, उनके दिव्यांग पुत्र अक्षत गुप्ता की पेंशन भी मंजूर करवाई गई।

कानपुर के बर्रा बाईपास स्थित श्री राम स्वीट्स के मालिक राम जी गुप्ता ने भी इस नेक काम में आर्थिक सहयोग किया। इस अवसर पर समिति के महामंत्री राजेश गुप्ता, सांस्कृतिक मंत्री डॉ. अर्जुन गुप्ता, दीना नाथ गुप्ता, मुदित गुप्ता, गौरव गुप्ता और एडवोकेट संजय गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  पोखर में एक महिला की मिली लाश l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *