July 27, 2026

शिव कुमार की रिपोर्ट

नगरा क्षेत्र के भीमपुरा मार्ग पर पाल चन्द्रहा गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 20 वर्षीय आशीष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक आशीष कुमार नगरा थाना क्षेत्र के मलप हरसेनपुर गांव का रहने वाला था। वह बृजेश कुमार का पुत्र था। दोपहर बाद वह नगरा से भीमपुरा की तरफ बाइक से जा रहा था। पाल चन्द्रहा गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिये, हादसे में उसकी बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नगरा पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये बलिया भेज दिया। आशीष दो बहनों के बीच का इकलौता भाई था। उसकी बड़ी बहन की शादी तय हो चुकी थी।

वहीं हादसे की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां और बहनों की रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। मां,बहनों के करुण भाव से मौजूद लोगों की आंखें नम हो गई थीं। इस हादसे से गांव में मातम का माहौल है।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  आजमगढ़ प्रमुख ब्राह्मण संगठनों की बैठक में परशुराम जयंती संयुक्त रूप से मनाने का लिया गया निर्णय व नवनिर्वाचित बार संगठन अध्यक्ष अरविंद कुमार पाठक का हुआ सम्मान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *