April 20, 2026
IMG-20250520-WA0012

मनरेगा मजदूर ने खोल दिया प्रधान व सचिव के भ्रष्टाचार की पोल

मनरेगा के नाम पर खाना पूर्ति कर सरकारी खजाने को लूट रहे हैं प्रधान व सचिव

योगी सरकार की आँख में धूल झोंककर सरकारी धन को लूटने में प्रधान व सचिव शामिल

आजमगढ़ ब्लॉक तरवा के ग्राम सभा इटैली में मनरेगा के नाम पर फर्जी हाजिरी लगाकर प्रधान व सचिव लगे हुवे है। सरकारी धन को लूटने में प्रधान चन्द्र प्रकाश व सचिव बिनोद कुमार निरन्तर पंचायत सहायक की मिली भगत सेफर्जी हाजिरी 30 लेबरों की लग रही है। आपको बताते चलें की बापू महात्मा गांधी जी सपने को चुर चूर करते हुवे सरकार के आंखों में धूल झोंककर खाना पूर्ति करने में प्रधान चन्द्र प्रकाश व सचिव पंचायत सहायक द्वारा फर्जी हाजिरी लगाकर सरकारी धन को लूटने में लगे हुवे है। पंचायत सहायक द्वारा 30 लेबरों की फर्जी हाजिरी लगाकर बंधा का कार्य दिखाया जा रहा है। ग्रामीणों की शिकायत बार बार मिलने पर जब पत्रकारों की टीम मौके पर पहुंची तो 15 मजदूर ही दिखाई दिए, ग्राम प्रधान से पता किया गया तो उन्होंने मीडिया कर्मियों को गोल गोल घूमाते हुवे बताया कि 30 मजदूर की हाजिरी लगी है 45 मजदूर काम कर रहे हैं। जबकि मौके पर 12 मजदूर ही मिले है। वहीं सचिन व पंचायत सहायक से संपर्क साधने का प्रयास किया गया उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया इसकी जानकारी मनरेगा में काम कर रहे मजदूर से पूछा गया उन्होंने बताया 10 दिन से काम चल रहा है हमलोग 15 मजदूर ही मौके पर काम कर रहे हैं। इससे अंदाजा आप लगा सकते हैं कि सरकारी धन को लूटने में ब्लॉक तरवा के बिनोद कुमार सचिव व ग्राम प्रधान चन्द्रप्रकाश तुले हुवे हैं। जहाँ प्रदेश की योगी सरकार पारदर्शिता दिखाते हुवे गांव मे विकास कार्यो को करने में दिन रात काम कर रही है। वही ब्लॉक तरवा के प्रधान व सचिव सरकार के मंसूबों पर पानी फेरने में लगे हुवे है। अब देखना यह है कि आजमगढ़ के तेज तर्रार जिलाधिकारी इस मामले को संज्ञान में लेते हैं इन ग्राम प्रधान और सचिन पर कार्रवाई करते है। कि मामले को ठंढे बस्ते में डाल दिया जाता है आईये मनरेगा में काम कर रहे मजदूर की सुनाते हैं जुबानी
*आप देख रहे हैं सुपर फास्ट न्यूज़ जिला संवाददाता राममिलन यादव की रिपोर्ट*

See also  जनपद रायबरेली में उप निरीक्षक नागरिक पुलिस रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *