बाराबंकी में बड़े मंगल पर हनुमान पूजा: गंगा इन्फ्राटेक के एमडी ने किया भंडारे का आयोजन, बच्चों ने भी बांटा प्रसाद
संवाददाता -विशाल गुप्ता
बाराबंकी में ज्येष्ठ मास के दूसरे बड़े मंगल पर धार्मिक आयोजन किया गया। गंगा इन्फ्राटेक एण्ड बिल्डर के एमडी अजय प्रताप सिंह ने हनुमान जी की पूजा-अर्चना के बाद भंडारे का आयोजन जिसमें शाही पनीर,दाल मखानी,छोला कढ़ी चावल व बूंदी के साथ दो तरह के शर्बत का किया वितरण।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप और करनैलगंज के भाजपा नेता राहुल सिंह चौहान ने भक्तों को प्रसाद वितरित किया। कस्बा रसौली में 12 से 18 वर्ष के बच्चों ने भी बड़े मंगल का उत्साह दिखाया। उन्होंने ग्रुप बनाकर धन एकत्र किया और छोले-चावल व बूंदी का वितरण किया।
बच्चों की हनुमान जी के प्रति भक्ति देखकर लोगों ने प्रशंसा की। कार्यक्रम में रवि प्रताप सिंह, शरद सिंह, अजय प्रताप सिंह, मोनू गुप्ता, सत्यम गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, लकी गुप्ता, विशनू, रुपेश और जतिन सहित कई लोग उपस्थित रहे।
Author Profile
- अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
समाचारMay 20, 2026लेखपाल भरत मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग*
समाचारApril 29, 2026भ्रष्टाचार में लिप्त में मेंहनगर तहसीलदार का हुआ स्थानांतरण
समाचारApril 24, 2026रात्रि में चलती है तहसीलदार की कोर्ट*
समाचारApril 24, 2026अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार*
