September 12, 2026
FB_IMG_1748408702895

🏅 मऊ जिले के पहाड़ीपुर गांव की बहू डॉक्टर सोनिया नित्यानंद को मिला पद्म श्री सम्मान 🇮🇳

🙏 गांव को गौरव की नई ऊंचाई पर ले जाने वाली खबर 🙏

मधुबन तहसील के छोटे से गांव पहाड़ीपुर की माटी आज गर्व से सर उठाए खड़ी है, क्योंकि इसी गांव की बहू प्रोफेसर सोनिया नित्यानंद को भारत सरकार द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। यह केवल एक व्यक्ति का नहीं, पूरे क्षेत्र का सम्मान है।

🌟 सोनिया नित्यानंद, जिनकी पहचान एक प्रख्यात चिकित्सा वैज्ञानिक, शिक्षिका और शोधकर्ता के रूप में है, आज किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ की कुलपति होने के साथ-साथ, देश की पहली महिला बोन मैरो ट्रांसप्लांट विशेषज्ञों में भी गिनी जाती हैं।

👨‍👩‍👦‍👦 वह आईएएस प्रभा शंकर मिश्रा की बहू हैं और उनके परिवार का नाम देशभर में रोशन कर रही हैं।

🔬 चिकित्सा के क्षेत्र में उनका योगदान, महिलाओं के लिए एक प्रेरणा है और हमारे क्षेत्र के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण है।

🎉 जैसे ही यह खबर गांव में पहुँची, हर घर में जश्न का माहौल बन गया। लोगों ने मिठाइयाँ बाँटी, एक-दूसरे को बधाई दी और
गर्व से कहा —

🙏 पहाड़ीपुर की यह बहू आज पूरे देश की बेटी बन गई है

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
See also  सीतापुर में हुए पत्रकार की हत्या को लेकर जिले में पत्रकारों ने प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के बैनर तले डीएम को सौपा ज्ञापन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *