July 27, 2026
IMG-20250528-WA0023

अशोक कुमार सिंह की रिपोर्ट

रात के समय छत पर सो रही होमगार्ड के पत्नी की रहस्यमय परिस्थितियों मे हत्या

आजमगढ़। जनपद के तरवा थाना क्षेत्र के किशुनदासपुर में मंगलवार रात 55 वर्षीय रामदुलारी तिवारी की उनके मकान की छत पर बेरहमी से हत्या कर दी गई। वह नित्य की तरह अकेले छत पर सो रही थीं। उनके पति अगस्त तिवारी, जो होमगार्ड हैं, रात की ड्यूटी के बाद बुधवार तड़के घर लौटे। दरवाजा न खुलने पर उन्होंने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद वे बांस की सीढ़ी के सहारे छत पर पहुंचे, जहां रामदुलारी मृत पड़ी थीं। छत पर चारों ओर खून फैला था, और मृतका के शरीर पर कई चोटें थीं, जिससे प्रतीत होता है कि उन्होंने आत्मरक्षा में संघर्ष किया था।

मृतका के सात पुत्रियां और एक पुत्र हैं, जिनमें पांच पुत्रियों की शादी हो चुकी है। घटना के समय दो पुत्रियां ननिहाल गई थीं और पुत्र बाहर था। हत्या की सूचना मिलते ही सीओ लालगंज और एसओ तरवा मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम घटना के साक्ष्य संकलन में जुट गई है।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  ग्रामीण पत्रकारिता जोखिम भरा कार्य, घोसी तहसील में पत्रकार विचार गोष्ठी सम्पन्न*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *