July 27, 2026

अशोक कुमार सिंह की रिपोर्ट

*पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी*

मेहनगर आजमगढ़

मेहनगर थाना क्षेत्र के देवइत गांव में शुक्रवार देर शाम इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। गांव की पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ पड़ोस के युवक ने दरिंदगी की, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। पुलिस ने पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जोर-शोर से छापेमारी जारी है। पीड़ित बच्ची को गंभीर अवस्था में महिला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की देर शाम जब बच्ची के माता-पिता किसी जरूरी काम से बाजार गए हुए थे, तभी पड़ोस का युवक जावेद घर में अकेली बच्ची को देखकर घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म जैसा जघन्य कृत्य किया।बाजार से लौटने के बाद जब माता-पिता ने बच्ची की हालत देखी, तो उनके होश उड़ गए। फौरन बच्ची को अस्पताल पहुंचाया और स्थानीय थाने में जाकर आरोपी जावेद के खिलाफ नामजद तहरीर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है और बहुत जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
See also  सर्प दंश से युवक की मौत घर में मचा कोहराम l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *