June 23, 2026
IMG-20250624-WA0021

अखिलेश कुमार की रिपोर्ट

*यादव कथावाचक के साथ हुआ जातिगत दुर्व्यवहार*

*चोटी काटी, नाक रगड़वाया पैर भी छुआए*

*वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल*

UP;जनपद इटावा के बकेवर क्षेत्र के ग्राम दान्दरपुर में भागवत कथा के दौरान जातीय टकराव की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।
यहां यादव समाज से जुड़े कथावाचकों के साथ मारपीट, अपमान और अमानवीय व्यवहार का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन और राजनीतिक दलो में भी हड़कम्प मच गया । यादव कथावाचक और उनके सहायक आचार्य के साथ कथित तौर पर सत्ता संरक्षित ब्राह्मण समुदाय के कुछ दबंग किस्म के लोगों ने न सिर्फ जातिगत आधार पर दुर्व्यवहार किया, बल्कि उन्हें अपमानित करते हुए अमानवीय हरकतें भी कीं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है।
उधर, वायरल वीडियो पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की है।
इटावा पुलिस के अनुसार, घटना के संबंध में थाना बकेवर में मुकदमा दर्ज कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि आरोप गंभीर हैं और जांच एडिशनल एसपी के नेतृत्व में की जा रही है। पीड़ितों ने आरोप लगाए गए हैं कि उन्हें बंधक बनाकर न सिर्फ पीटा गया, बल्कि उनके पैसे भी छीन लिए गए।

वही इस मामले में सपा ने भी कार्रवाई की मांग की है। सपा ने एक्‍स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि *”योगीराज में अत्याचार की सभी सीमाएं पार”*, *PDA से छीना जा रहा हर अधिकार!*

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में अजमतगढ़ नगर पंचायत में निकाला गया कैंडल मार्च।
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *