August 8, 2026
IMG-20250706-WA0015

अशोक कुमार सिंह की रिपोर्ट

ब्लॉक सभागार में मनाई गई डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती

मेहनगर आजमगढ़

डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर संगोष्ठी सम्पन्न।

स्थानीय तहसील मेहनगर के ब्लाक सभागार में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अनिल यादव ने किया संचालन मंडल महामंत्री दिलीप सिंह ने किया।
मुख्य अतिथि श्याम नारायण सिंह रहे, विशिष्ट अतिथि हरिवंश मिश्रा रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री डीके सिंह ने किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि हरिवंश मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस सरकार में एक समय ऐसा था जिस भारत माता को जय बोलने पर प्रतिबंध लगा रहा था तो उस समय इन्होंने विरोध किया।एक देश में दो निशान दो झंडा का विरोध किया। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ब्राह्मणों और यादवों मे लडाने का कर्य किया। सपा सरकार में विश्वविद्यालय नहीं बना लेकिन भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने विश्वविद्यालय लाने का कार्य किया। मूख्य अतिथि श्याम नारायण सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म 6 जुलाई 1901 को कलकत्ता में हुआ, श्यामा प्रसाद मुखर्जी सक्रिय नहीं होते तो कलकत्ता का भी विभाजन हो जाता, काश्मीर में भारत का नागरिक जमीन, नहीं खरीद सकता था। अटल जी को सन्देश दिलाने का कार्य करें कि भारत काश्मीर का अंग है, धारा 370 , 35ए को खत्म करने का कार्य हमारे गृह मंत्री अमित शाह ने किया। हाल ही में प्रधानमंत्री काश्मीर दौड़ा पर जाकर करोड़ों रुपए विकास कार्य करने के लिए दिया गया, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के मिशन को अख़ड भारत की कल्पना को साकार करने काकार्य प्रधानमंत्री मोदी पुरा करने के लिए संकल्पित है। मेंहनगर विधानसभा से कार्यकर्ताओं के अभाव के बीच में भी दीपक चुनाव निशान जिताकर भेजने का कार्य किया।
सभा को सम्बोधितजिला महामंत्री नन्हकू राम सरोज मोहन गुप्त, मंडल प्रभारी मनीष सिंह, ने किया।
इस अवसर परमंडल अध्यक्ष अनिल यादव पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह, जलभरथ सिंह,महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रगति सिंह, उदय प्रताप सिंह, सुधीर राय, अखंड राय, अनिल सिंह एडवोकेट, विक्की सिंह एडवोकेट,इन्द्रासन जायसवाल, विरेन्द्र पाण्डेय एडवोकेट कमलेश सिंह एडवोकेट,, सुर्यनाथ पाण्डेय, नन्दलाल चौहान, हिंदू युवा वाहिनी के अमित सिंह सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

See also  रंगों में जीवित विचार : गांधी-शास्त्री को कलात्मक नमन” - लखनऊ मेट्रो के हजरतगंज स्टेशन परिसर में चित्रकारों ने उकेरे चित्र।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *