July 27, 2026
IMG-20250727-WA0026

जनपद मऊ मधुबन स्थानीय नगर पंचायत के एक मैरिज हाल परिसर में पिछले दिनों फूलन देवी की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा के दौरान मंच संचालक द्वारा ब्राह्मण समाज पर अशोभनीय टिप्पणी की थी। इससे ब्राह्मण समाज के लोग काफी आहत थे, ब्राह्मण समाज के लोगों ने शनिवार को क्षेत्राधिकारी से मिलकर मंच संचालक के खिलाफ नामजद तहरीर दिया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी मंच संचालक के खिलाफ रविवार को सम्बंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मधुबन पुलिस ने ब्राह्मण समाज के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने के मामले में वनकटा निवासी सीताराम यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सीताराम यादव पर आरोप है कि उन्होंने 24 जुलाई को मधुबन के एक मैरेज हाल में सर्वदलीय बैठक और फूलन देवी जी की श्रद्धांजलि सभा के आयोजन में खुले मंच पर ब्राह्मण समाज के ऊपर अशोभनीय टिप्पणी की और उनके समूल नाश की बात कही। इस घटना से ब्राह्मण समाज में काफी आक्रोश है। मंच संचालक के इस घृणित कृत्य को लेकर लोगों ने कड़े शब्दों में निंदा किया है। ब्राह्मण समाज की नामजद तहरीर पर पुलिस ने रविवार को मुकदमा अपराध संख्या 243/2025 बीएनएस की धारा 196 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी हुई है।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
See also  मसौली बाराबंकी। संदिग्ध परिस्थितियों मे दुर्घटना मे हुई अधिवक्ता की मौत मे मृतक के बड़े भाई ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाना मसौली मे नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *