April 16, 2026
IMG-20250729-WA0023

शिवकुमारकी रिपोर्ट

नगरा: सेठ मिस्टर जयपुरिया स्कूल, मऊ की प्रिंसिपल अनुप्रिया चटर्जी के नेतृत्व में 16 छात्र-छात्राओं की टीम ने कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय, इन्दासो (नगरा, बलिया) स्थित ICT एवं खगोल विज्ञान प्रयोगशाला का अवलोकन किया। वहीं प्रिंसिपल अनुप्रिया चटर्जी ने कम्पोजिट विद्यालय इन्दासो के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार सिंह को पुष्पगुच्छ व बुके देकर सम्मानित की ! इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न मॉडलों एवं डिजिटल संसाधनों के माध्यम से खगोल विज्ञान की लाइव जानकारी प्राप्त की। यह अवसर शिक्षा क्षेत्र में सरकारी और निजी स्कूलों के अनोखे संगम के रूप में सामने आया, जहाँ निजी स्कूल के बच्चे सरकारी विद्यालय में जाकर आधुनिक प्रयोगों को नजदीक से देख और समझ सके। विद्यालय के प्रशासनिक प्रमुख पियूष शाहू तथा विज्ञान शिक्षिका अस्मिता मुखर्जी, तारीख अनवर एवं शुभम सिंह बच्चों के साथ मौजूद रहे। वहीं कम्पोजिट विद्यालय इन्दासो के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार सिंह, पूर्व ARP दयाशंकर व अजीत यादव,प्रेमचंद यादव,बच्चालाल, जयप्रकाश यादव, विष्णु यादव एवं विद्यालय परिवार ने सभी का स्वागत किया। छात्रों ने सौरमंडल, ज्वालामुखी, जलचक्र, सूर्यग्रहण-चंद्रग्रहण, दिन-रात व मौसम परिवर्तन से संबंधित चार्ट व मॉडल का अवलोकन किया। साथ ही Six Inch Dobsonian Telescope, VR वीडियो इंस्ट्रूमेंट (3D), माइक्रोस्कोप, मानव कंकाल, न्यूटन के गति के नियम, लेंस, प्रिज़्म, पी.एच. स्केल, रिफ्रेक्शन और रिफ्लेक्शन चार्ट जैसे प्रयोगों को देखा और अनुभव किया। बच्चों ने वैज्ञानिक राकेश शर्मा और सुनीता विलियम्स के जीवन परिचय चार्ट के माध्यम से प्रेरणा प्राप्त की। विद्यार्थियों ने बताया कि लाइव प्रयोग देखने से जटिल विषय भी सरल लगने लगा। छात्रा साक्षी, यश, नमन, काव्या, आहना, अर्नब, मानव, उत्कर्ष, युराज, अर्नव, सिद्दी, शिवांश, वैश्णवी आदि ने खगोल विज्ञान की जानकारी को बड़े उत्साह से ग्रहण किया। प्रिंसिपल अनुप्रिया चटर्जी ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों के अंदर वैज्ञानिक सोच विकसित करती हैं। वहीं विद्यालय प्रधानाध्यापक मनोज कुमार सिंह ने इसे ज्ञान साझा करने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल बताया। इस संयुक्त प्रयास ने यह सिद्ध कर दिया कि सरकारी स्कूलों की ICT और विज्ञान प्रयोगशालाएं भी बच्चों को अत्याधुनिक व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने में सक्षम हैं। अंत में विद्यालय के प्राध्यापक ने जयपुरिया स्कूल, मऊ के बच्चों को जलपान कराया वहीं प्रिंसिपल अनुप्रिया चटर्जी ने कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय, इन्दासो के बच्चों को उपहार भेट स्वरूप कई प्रकार के चाकलेट वितरित की!

See also  गोकशी में वांछित आरोपी 02 अदद प्रतिबंधित पशु के साथ गिरफ्तार

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *