July 27, 2026
IMG-20250729-WA0025

“श्रीनगर (मीर आफताब): एक बार फिर सुरक्षा बलों व आतंकवादियों में मुठभेड़ की खबर सामने आई है। सेना ने बताया कि आज सोमवार को श्रीनगर के हरवान के लिडवास इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। भारतीय सेना की चिनार कोर के अनुसार, लिडवास इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है और अभी अभियान जारी है।

इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि पुलिस, सेना और सीआरपीएफ (CRPF) की एक संयुक्त टीम ने महादेव के पास मुलनार के वन क्षेत्र में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया है। उन्होंने बताया कि जैसे ही सुरक्षा बल संदिग्ध स्थान के पास पहुंचे, छिपे हुए आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका जवाबी कार्रवाई में जवाब दिया गया और मुठभेड़ शुरू हो गई।
*आप देख रहे हैं सुपरफास्ट न्यूज़ जिला संवाददाता राम मिलन यादव की रिपोर्ट*

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  प्राथमिक शिक्षक संघ व उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के पदाधिकारियों ने शनिवार को मृत शिक्षामित्र के परिवार को सहायता राशि प्रदान की।नवानगर शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत कन्या प्राथमिक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *