अरविंद कुमार पांडे की रिपोर्ट
सुदीक्षा नई राह फाउंडेशन के बच्चों ने पुलिस कर्मियों की कलाई में बांधी राखियां ।
आजमगढ़ । में हर वर्ष की तरह इस रक्षाबंधन के पर्व पर सुदीक्षा नई राह फाउंडेशन ने हर बार की तरह इस बार भी पुलिसकर्मियों के साथ रक्षाबंधन का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया है, जिसमें सुदीक्षा नई राह फाउंडेशन की सचिव साक्षी पांडे ने अपने संगठन के सभी बच्चों के साथ आजमगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना व अपर पुलिस अधीक्षक चिराग जैन सहित जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया,आपको बताने चले की आजमगढ़ जनपद में सुदीक्षा नई राह फाउंडेशन शिक्षा से वंचित गरीब बच्चों को शिक्षा देने का काम करती है संगठन के सभी पदाधिकारी व बच्चे आजमगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर सभी पुलिसकर्मियों को राखी बांधी और उनके सुरक्षित भविष्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना की इस दौरान आजमगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मिना ने बच्चों को शिक्षा से जुड़े कई आवश्यक सामग्री उन्हें भेंट की और बच्चों को चॉकलेट देकर उनको हर सम्भव सुरक्षा देने का भरोसा दिलाया, संगठन के सचिव साक्षी पांडे ने मीडिया को बताया कि हम हर वर्ष की भांति इस बार भी पुलिसकर्मियों के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया है क्योंकि पुलिसकर्मी ही हर विषम परिस्थिति में हमारी मदद के लिए तैयार रहते हैं इसलिए पुलिस कर्मियों की सुरक्षा हमारा दायित्व है और हम यह रक्षाबंधन के माध्यम से उनके जीवन में कोई भी समस्या ना आये इसलिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं और उन्हें इस विश्वास से रक्षा सूत्र बांध रहे हैं कि वह महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए सदैव ऐसे ही तत्पर रहे, इस दौरान संगठन के पदाधिकारी हर्ष जयसवाल सेशन, श्वेता आशुतोष अनन्या रत्नेश आदि लोग उपस्थित रहे ।
Author Profile
- अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
समाचारMay 20, 2026लेखपाल भरत मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग*
समाचारApril 29, 2026भ्रष्टाचार में लिप्त में मेंहनगर तहसीलदार का हुआ स्थानांतरण
समाचारApril 24, 2026रात्रि में चलती है तहसीलदार की कोर्ट*
समाचारApril 24, 2026अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार*
