September 12, 2026
IMG-20250810-WA0022

अशोक कुमार सिंह की रिपोर्ट

आजमगढ़ में खेत के बरामदे में सोते बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या,गांव में दहशत

आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के उसरगावां गांव में शनिवार रात एक दर्दनाक वारदात हुई। गांव निवासी 80 वर्षीय राजबहादुर उर्फ मंगल सिंह की खेत पर बने मकान के बरामदे में सोते समय धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।रविवार सुबह ग्रामीण जब खेत की ओर गए तो बरामदे में पड़ा शव देखकर सन्न रह गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर बरदह थाना पुलिस, सीओ सिटी और फॉरेंसिक टीम पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी गई।जानकारी के अनुसार, राजबहादुर की ससुराल गाजीपुर के सादियाबाद में है, जहां उनकी पत्नी और बच्चे रहते हैं। वह अकेले गांव में रहते थे और अक्सर खेत के पास बने पाही में सोते थे। शनिवार रात करीब नौ बजे वह गांव के घर से खेत पर सोने गए थे। रात में किसी अज्ञात हमलावर ने उनके सिर और कंधे पर धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतक का किसी से विवाद सामने नहीं आया है। आसपास के लोगों से पूछताछ और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर हत्यारों की तलाश की जा रही है। घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। थाना प्रभारी ने दावा किया कि जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
See also  सुभासपा कार्यकर्ता उमापति राजभर को पीटने वाले उप निरीक्षक और सिपाही हुए सस्पेंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *