April 16, 2026
IMG-20250817-WA0018

विजय शंकर तिवारी की रिपोर्ट

स्वामी प्रसाद मौर्य को जूता मारने पर 21लाख देने का ऐलान करने वाले आशीष तिवारी का सचिन तिवारी ने किया सम्मान

राष्ट्रीय सवर्ण परिषद प्रांत प्रचारक सचिन तिवारी ने किया सम्मान

स्वामी पर हमला करने वाले रोहित को 11लाख दे चुके है आशीष तिवारी

रायबरेली: जनपद में स्वामी प्रसाद मौर्य पर हुए हमले के बाद से ही सियासी माहौल गर्म है। कोई स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थकों को इनाम दे रहा तो कोई स्वामी पर हमला करने वाले को इनाम दे रहा है इसी कड़ी में अब नया मोड़ आया है जहां स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला करने वाले को ग्यारह लाख देने वाले आशीष तिवारी का अब राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के अवध प्रांत प्रचारक सचिन तिवारी ने सम्मान किया है। इतना ही नहीं आशीष तिवारी के नए ऐलान का समर्थन भी किया है। दर असल आशीष तिवारी ने स्वामी पर जूता मारने के बदले में 21लाख देने की घोषणा की है। ऐसे में राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के प्रांत प्रचारक सचिन तिवारी ने समाज के लिए आशीष तिवारी के द्वारा दिए गए योगदान की सराहना करते हुए उनका सम्मान किया साथ ही आशीष तिवारी के कदम को सराहनीय बताया है। राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के प्रांत प्रचारक सचिन तिवारी ने ये भी कहा कि समाज के तमाम नेताओं को भी आगे आना चाहिए और ऐसे समाज के योद्धाओं का सम्मान करना चाहिए अब देखना ये है कि स्वामी समर्थक इस पर क्या प्रतिक्रिया देते है।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  चिंगारी से दो गांव की 31 आवासीय व गैर आवासीय मंडई जल कर खाक।
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *