September 12, 2026
IMG-20250820-WA0014

*ब्यूरो चीफ*

*शुभम् कुमार बाराबंकी*

जैदपुर बाराबंकी। जुआरियों व अपराधियों पर पैनी नजर रखने‌ वाले दरोगा आलोक सिंह ने थाना क्षेत्र में जुआ खेलने वालों के खिलाफ कडी कार्रवाही की है। जरहरा गांव के एक सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। नकदी व ताश के पत्ते बरामद किये।

जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी संतोष को सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक आलोक सिंह, सुरेंद्र सिंह और सिपाही पवन सिंह, सिकंदर यादव, धीरेंद्र कुमार व अमित कुमार के साथ छापेमारी की और घेराबंदी कर
अब्दुल वदूद उर्फ गुड्डू, मोहम्मद हारून, ताज मोहम्मद, इसरार और संतोष कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 10,300 रुपये की नकदी और ताश के पत्ते बरामद किए गए। सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
इस संबंध में दरोगा अलोक सिंह बताया कि क्षेत्र में जुये पर अंकुश लगाने हेतु जुआरियों को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गयी

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  नगरा(बलिया)। पूर्वांचल का प्रसिद्ध नगरा ब्लाक के प्रमुख कारोबारी संस्था श्रेयस सार्टेंक्स इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड नगरा बलिया के तत्वाधान में विशाल कम्बल वितरण का कार्यक्रम हर्सोल्लासपूर्ण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *