July 27, 2026
IMG-20250820-WA0067

शिव कुमार की रिपोर्ट

बलिया!मुख्य अतिथि महामहिम राज्यपाल झारखण्ड, माननीय संतोष कुमार गंगवार की गरिमामय उपस्थिति में रांची विश्वविद्यालय, स्प्रिचुअल वर्ल्ड यूनिवर्सिटी, साउथ इंडियन अलायंस फॉर डेवलपमेंट इनीसिएटिव और गोपाल किरण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में आगामी चौबीस अगस्त को आयोजित वित्तीय साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा और नई शिक्षा नीति विषयक ग्लोबल सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में ख्यातिलब्ध दर्शन शास्त्री डॉ विद्यासागर उपाध्याय को आमंत्रित किया गया है । उक्त सेमिनार में देश – विदेश की विभूतियां ऑफलाइन और ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रतिभाग करेंगी। लगभग दो दर्जन शोधार्थी अपना शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे।विशिष्ट अतिथि सीनियर आई पी एस अफसर डॉ वी पी अशोक, फिल्म अभिनेता डॉ सुनील दत्त मिश्रा, प्रोफेसर हिमांशु यादव और प्रोफेसर मनोज कुमार जैन होंगे। सेमिनार में कुल छः अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त व्यक्तित्व – डॉ विद्यासागर उपाध्याय राष्ट्रीय पार्षद शंकराचार्य परिषद बलिया उत्तर प्रदेश,डॉ योगेश्वरी फिरोजिया डिप्टी डायरेक्टर कालीदास अकादमी उज्जैन मध्य प्रदेश,डॉ पुलकित कुमार मण्डल सहायक आचार्य तिलका मांझी विश्वविद्यालय भागलपुर बिहार, डॉ सुधांशु कुमार चक्रवर्ती वरिष्ठ रंगकर्मी वैशाली बिहार, डॉ दिवाकर एस दिनेश गौर विभागाध्यक्ष अंग्रेजी एस पी टी कॉलेज गोधरा गुजरात और श्री विजय सिंह असिस्टेंट प्रोफेसर हिन्दी विभाग आर्या पी जी कॉलेज पानीपत हरियाणा को भगवान बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया जाएगा। उक्त सेमिनार में लघु कथा संग्रह सर्कस और काव्य रचना महफ़िल ए गजल का विमोचन भी होगा। डॉ विद्यासागर उपाध्याय को इस वैश्विक सेमिनार में मुख्य वक्ता बनाए जाने और भगवान बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय सम्मान हेतु चयनित होने पर विद्वत समाज में हर्ष व्याप्त है। डॉ उपाध्याय की इस उपलब्धि पर डॉ जनार्दन राय, डॉ अरविन्द कुमार उपाध्याय, राम प्रताप सिंह, करुणानिधि तिवारी,संतोष दीक्षित,हरेंद्र नाथ मिश्र, राधेश्याम यादव, डॉ रिंकी पाठक,प्रदीप दुबे, रामकृष्ण मौर्य, दयाशंकर राम, विनय कुमार त्रिपाठी, संजीव सिंह, सकीना खातून, अजय कुमार उपाध्याय,आकाश तिवारी, बड़ेलाल यादव, मोहम्मद शकील,पुष्कर राय, फतेह चन्द बेचैन, नन्द जी नंदा, आदित्य कुमार अंशु आदि ने बधाई दिया है।

See also  एक ही जमीन की दर्जनों बार की गई पैमाइश

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *