शिवकुमार की रिपोर्ट
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा आयोजित गणित ओलंपियाड प्रतियोगिता के तत्वावधान में आज ब्लॉक संसाधन केंद्र नगरा पर ब्लॉक स्तरीय गणित ओलंपियाड का आयोजन किया गया। जिसमें विकासखंड नगरा के कंपोजिट/ उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय से दो प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले कुल 90 बच्चों की परीक्षा संपन्न हुई । जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पकवाइनार बलिया की प्रवक्ता किरण सिंह डायट मेंटर ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि ,दीप प्रज्ज्वलन एवं सुगंध अर्पण के साथ प्रतियोगिता का आरंभ कराया। कार्यक्रम राम प्रताप सिंह खंड शिक्षा अधिकारी नगरा के दिशा निर्देश में प्रतियोगिता 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक संपन्न हुई तथा कुल 20 शिक्षकों ने उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जिसमें अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले क्रमशः 10 बच्चों का चयन हुआ जिन्हें डायट प्रवक्ता किरण सिंह जी द्वारा उपहार एवं माल्यार्पण कर उत्साहवर्धित एवं पुरस्कृत किया गया ।कार्यक्रम में दयाशंकर, विसुनदेव राम, परशुराम तिवारी, राम प्रवेश वर्मा, अशोक वर्मा, अशोक शर्मा, पुष्पांजलि श्रीवास्तव, मीना मिश्रा, बच्चा लाल आदि शिक्षकों ने उल्लेखनीय सहयोग किया । दस
विजेता प्रतिभागियों में क्रमशः करण चौहान, मयंक पांडेय ,रागिनी चौहान ,राकेश, अंशु यादव, आयुष वर्मा, नीलम , प्रियांशु ,राजकुमार पांडेय ,दीपक गौड़ थे।
कार्यक्रम का प्रबंधन ए आर पी दयाशंकर तथा संचालन राम कृष्ण मौर्य ने किया।
Author Profile
- अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
समाचारMay 20, 2026लेखपाल भरत मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग*
समाचारApril 29, 2026भ्रष्टाचार में लिप्त में मेंहनगर तहसीलदार का हुआ स्थानांतरण
समाचारApril 24, 2026रात्रि में चलती है तहसीलदार की कोर्ट*
समाचारApril 24, 2026अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार*
