*आज़मगढ़ में शहीद रामसमुझ यादव को श्रद्धांजलि, उमड़ा जनसैलाब,नत्थूपुर में गूंजे देशभक्ति के स्वर, शहीद मेला बना शौर्य और बलिदान का प्रतीक ।*
*आजमगढ़ सगड़ी तहसील क्षेत्र के नत्थूपुर की पावन धरती शनिवार को देशभक्ति के रंग में रंगी दिखाई दी। कारगिल युद्ध के अमर शहीद रामसमुझ यादव की स्मृति में 30 अगस्त को आयोजित ‘शहीद मेला’ में जनसैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की भीड़ ने एक स्वर में भारत माता के जयघोष के साथ अपने वीर सपूत को नमन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत शहीद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर हुई। शहीद के पिता राजनाथ सिंह, आज़मगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव, ब्रिगेडियर के.एस. मेहरा, कारगिल युद्ध के योद्धा दीपचंद नायक और अन्य गणमान्य अतिथियों ने शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर पूर्वांचल के 30 से अधिक शहीद परिवारों को मंच पर सम्मानित किया गया।
मंच से जब शहीद के छोटे भाई प्रमोद यादव ने अतिथियों का स्वागत किया, तो उनकी आवाज़ भावुकता से भर उठी। उन्होंने कहा— “मेरे भाई ने देश के लिए जो बलिदान दिया, वह नत्थूपुर ही नहीं, पूरे भारत की शान है। हम सभी शहीद परिवारों को गर्व है कि हमारे बेटे इस धरती के लिए अमर हो गए।” उनके शब्दों ने मौजूद भीड़ की आंखें नम कर दीं।सांस्कृतिक मंच पर देशभक्ति गीतों और नृत्यों की श्रृंखला ने वातावरण को और भी रोमांचक बना दिया। “ऐ मेरे वतन के लोगों” की गूंज के साथ ही हर आंख नम और हर हृदय गर्व से भरा दिखाई दिया। यह ‘शहीद मेला’ सिर्फ एक स्मृति दिवस नहीं, बल्कि एक जन आंदोलन और परंपरा बन चुका है, जो हर साल 30 अगस्त को नत्थूपुर में शौर्य और बलिदान की विरासत को जीवंत करता है। इस आयोजन ने साबित किया कि शहीद केवल किसी परिवार के बेटे नहीं होते, बल्कि पूरे राष्ट्र की धड़कन बन जाते हैं।
बाइट- ब्रिगेडियर के.एस. मेहरा (मुख्यातिथि)
Bite- प्रमोद यादव (करगिल शहीद रामसमुझ के भाई)
*आप देख रहे हैं सुपरफास्ट न्यूज़ जिला संवाददाता राम मिलन यादव की रिपोर्ट*
Author Profile
- अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
समाचारApril 15, 2026भाजपा नेता की हत्या का आरोपी बंदी*
समाचारApril 15, 2026अवैध देसी शराब के साथ पुलिस ने पकड़ा*
समाचारApril 15, 2026पचास हजार का इनामी गैंगस्टर बंदी*
समाचारApril 12, 2026भाजपा कार्यकर्ता की चाकू गोद कर हत्या*
