*आजमगढ़ 7 लाख की हेरोइन व लाखों की नकदी के साथ महिला गिरफ्तार*
आजमगढ़ जिले के थाना सरायमीर पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए बीती रात पवईलाडपुर गांव से एक महिला को 153 पुड़िया हेरोइन और 1,35,820 रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग सात लाख रुपये आंकी गई है।
इस पूरे मामले पर एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि पवईलाडपुर स्थित एक मकान में महिला व एक व्यक्ति हेरोइन की पुड़िया छिपाकर बैठे हैं,पुलिस टीम ने छापेमारी की तो दरवाजा खटखटाने पर एक व्यक्ति दीवार फांदकर भाग निकला, जबकि महिला प्रमिला यादव पत्नी श्रवण यादव निवासी पवईलाडपुर पुलिस के हत्थे चढ़ गई। तलाशी में उसके कब्जे से हेरोइन की पुड़िया और नकदी बरामद हुई। नियमानुसार उसे हिरासत में ले लिया गया। बरामदगी के आधार पर थाना सरायमीर में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है,एसपी ग्रामीण ने बताया कि पूछताछ में महिला ने स्वीकार किया कि उसका बेटा हेरोइन लाकर देता है जिसे वह पुड़ियों में तैयार कर अपने पास रख लेती है, महिला हमेशा घर का दरवाजा बंद रखती थी और जब कोई ग्राहक नशा लेने आता था तो वह दरवाजे के पास से ही पैसा लेकर पुड़िया बेच देती थी।
बाइट – चिराग जैन एसपी ग्रामीण आजमगढ़
*आप देख रहे हैं सुपरफास्ट न्यूज़ जिला संवाददाता राम मिलन यादव की रिपोर्ट*
Author Profile
- अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
समाचारMay 20, 2026लेखपाल भरत मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग*
समाचारApril 29, 2026भ्रष्टाचार में लिप्त में मेंहनगर तहसीलदार का हुआ स्थानांतरण
समाचारApril 24, 2026रात्रि में चलती है तहसीलदार की कोर्ट*
समाचारApril 24, 2026अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार*
