July 26, 2026
IMG-20250910-WA0093

जनपद मऊ के मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अहिरूपुर में मंगलवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब गांव के दक्षिण दिशा में स्थित ताल के पास एक अधेड़ व्यक्ति का शव खून से लथपथ हालत में बरामद हुआ। मृतक की पहचान अमला यादव (पुत्र स्वर्गीय किशुन यादव) के रूप में की गई है, जिनकी उम्र लगभग 56 वर्ष बताई जा रही है।

मृतक के परिजनों ने बताया कि अमला यादव रविवार रात रोज की भांति करीब 9 बजे अपने मक्का के खेत की रखवाली के लिए गए थे, लेकिन रातभर घर वापस नहीं लौटे। परिजन यह मानकर चल रहे थे कि वे मचान पर ही सो गए होंगे। मगर सोमवार सुबह जब कुछ बच्चों की नजर खेत की ओर पड़ी तो उन्होंने खून से सना शव देखा, जिसकी सूचना पूरे गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  जैदपुर बाईपास सिद्धौर मार्ग पर दो बाइक की आपस में भिड़ंत में एक बाइक सवार ट्रक के नीचे आने से हुई दर्दनाक मौत, मौके पर पुलिस मौजूद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *