नगरा बलिया!
नगरा बलिया थाने में बुधवार को दुर्गा पूजा एवं रामलीला समितियों की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें पुलिस ने सुरक्षा और अनुशासन के कड़े निर्देश दिए। क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक गुप्ता की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सभी पंडालों में पहचान पत्र के साथ वॉलेंटियर्स की तैनाती अनिवार्य करने, साउंड सिस्टम की आवाज मधुर रखने एवं डीजे की ऊंचाई 8 फीट से अधिक न रखने के नियमों पर ज़ोर दिया गया।
क्षेत्राधिकारी ने कहा कि इन नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी पंडालों में आग से सुरक्षा हेतु बालू एवं पानी का प्रबंध अनिवार्य होगा, साथ ही रात को भी वॉलेंटियर और पुजारी पंडालों की निगरानी करेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि कोई भी व्यक्ति कानून अपने हाथ में न ले और समस्या या उपद्रव की स्थिति में तुरन्त पुलिस को सूचित करें।
कार्यक्रमों के आयोजन के लिए समितियों को पहले पुलिस से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। पुलिस ने साफ किया कि माहौल बिगाड़ने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। बैठक में मुंशी यादव, कृष्ण कुमार कुशवाहा, डॉ. संजय सिंह, भाजपा आईटी सेल जिला संयोजक जय प्रकाश जायसवाल, रामलीला समिति अध्यक्ष राजेश गुप्ता समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी ने बैठक का संचालन किया
Author Profile
- अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
समाचारApril 15, 2026भाजपा नेता की हत्या का आरोपी बंदी*
समाचारApril 15, 2026अवैध देसी शराब के साथ पुलिस ने पकड़ा*
समाचारApril 15, 2026पचास हजार का इनामी गैंगस्टर बंदी*
समाचारApril 12, 2026भाजपा कार्यकर्ता की चाकू गोद कर हत्या*
