*ब्यूरो चीफ*
*शुभम् कुमार बाराबंकी*
*बिजली विभाग के कर्मचारी और अधिकारी सरकार की फजिहत कराने पर तुले जनता के बीच सरकार माने कुछ नहीं सिर्फ अधिकारी चला रहे हैं सरकार गांव वासी सारी रात भीषण गर्मी में छटपटाते रहे सारी रात कोसते रहे सरकार को – बेलगाम अधिकारी ले डूबेंगे सरकार को*
रामसनेहीघाट बाराबंकी
भिटरिया हैदरगढ़ रोड़ पर टड़िया गांव में सुरेन्द्र तिवारी के घर के बगल प्याज से लदी हुई ट्रक का टायर फटने से ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे बहुत बड़ी दुर्घटना होने से बची। दुर्घटना समय लगभग 09 बजे का था। गांववासी जग रहे थे कि तेज धमाका हुआ और गांव की बिजली कट गयी लोगों ने समझा कि ट्रांसफार्मर दग गया है इसलिए लाइट चली गई। मगर हुआ कुछ और ट्रक गाड़ी संख्या UP 35 -T-9087 पर लदा प्याज गाड़ी पलटने से बिखर गया। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस एस आई नौशाद अली खां मनीष कुमार अजय कुमार सहित पीआरवी के पुलिस जवान मौके पर आ गए। इंदौर से गोरखपुर जा रही ट्रक को संजय पुत्र सुरजू निवासी थाना अटल गंज बिछिया ब्लाक जिला उन्नाव के गाड़ी चला रहे थे। ट्रक के पलटने से खलासी को चोट लगी । ड्राइवर को हल्की चोट लगी है। सुरक्षा के लिए कोतवाली पुलिस ने ड्राइवर को अपने सामान की रखवाली की हिदायत दी । घटना स्थल पर क्षेत्र से अपने आवास नयी सड़क हैदरगढ़ लौट रहे प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री सतीश शर्मा की निगाह पड़ते ही तुरन्त नीचे उतरकर पुलिस जवानों से घटना की जानकारी ली। और ड्राइवर खलासी से हाल पूंछकर घायल खलासी को सीएचसी भेज दिया। और अपनी गाड़ी पर बैठकर अपने आवास चले गये यहां तक गांव के लोगों से कोई बातचीत करना मुनासिब नहीं समझा। ड्राइवर ने बताया कि उसने अपने मालिक को फोन द्वारा सूचित कर दिया है चार पांच घंटे में दूसरी गाड़ी आ जायेगी। ट्रक पलटने से गांव में बिजली सप्लाई की केबल ट्रक पलटने से टूट गयी। मौके पर लाइनमैन मुकेश मौजूद थे। जब गांव वासियों ने केबल जोड़ने को कहा तो लाइनमैन मुकेश ने कहा कि मंत्री जी से अधिकारियों को फोन करवाओ अधिकारी जब तक स्टाफ के आदमी नहीं भेजेंगे तब तक केबल नहीं जुड़ सकती है। कहकर चले गये। भीषण गर्मी में गांववासी सारी रात भीषण उबाल में किसी तरह से रात काटी। कल शाम 09 बजे से टूटी हुई केबल दोपहर 12 बजे तक तक नहीं बनी है। सभी ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। बिजली विभाग के अधिकारी अपने कार्यालय सुबह 10 बजे आते हैं और शाम को 05 बजे इक्स्चेन महोदय राजधानी लखनऊ चले जाते हैं और एसडीओ भी अपने घर चले जाते हैं। इन अधिकारियों को सरकार के दिशा निर्देशों का जरा भी डर नहीं लगता है। तहसील मुख्यालय पर यह अधिकारी नहीं रुकते हैं। सरासर सरकारी नियमों की अनदेखी करते हैं। एसी में रहने वाले गरीब गांव देहात के आमजनों की अनदेखी करने वाले ऐसे अधिकारियों पर सरकार की मानो महती कृपा है। और इसी के चलते आने वाले आने वाले चुनाव 2027 के चुनाव में निरंकुश अधिकारी सरकार को ले डूबेंगे ऐसा ग्रामीणों का कहना है। घटनास्थल पर गांव के लगभग लोग राजन तिवारी, अवधेश तिवारी,सोनू तिवारी, दिनेश तिवारी,पिंटू तिवारी, शिवा, सचिन तिवारी, विनोद मिश्रा, अमन तिवारी गोपी मिश्रा सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।
Author Profile
- अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
समाचारApril 15, 2026भाजपा नेता की हत्या का आरोपी बंदी*
समाचारApril 15, 2026अवैध देसी शराब के साथ पुलिस ने पकड़ा*
समाचारApril 15, 2026पचास हजार का इनामी गैंगस्टर बंदी*
समाचारApril 12, 2026भाजपा कार्यकर्ता की चाकू गोद कर हत्या*
