June 9, 2026
IMG-20250914-WA0051(1)

*ब्यूरो चीफ*

*शुभम् कुमार बाराबंकी*

*ज़ैदपुर में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित ट्रक ने घर में मचाई तबाही*

दंपति गंभीर रूप से घायल ।
जैदपुर / सिद्धौर रोड पर पानी टंकी चौराहे के पास एक अनियंत्रित ट्रक ( UP32KN8118 ) ने रोहित के घर में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनके माता-पिता, अम्बर (52) और उनकी पत्नी (50), गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों के पैर टूट गए, और घर के साथ-साथ बिजली का पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद जैदपुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। जैदपुर चेयरमैन प्रतिनिधि दाऊद अलीम ने भी घटनास्थल का दौरा कर कोतवाल से जानकारी ली।
जैदपुर चेयरमैन प्रतिनिधि दाऊद अलीम ने भी घटनास्थल का दौरा कर कोतवाल से जानकारी ली।
घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी जैदपुर ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  बलिया )। उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष संतोष कुमार पाण्डेय के बड़े भाई का निधन हो गया। उनके निधन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *