डीआईजी बस्ती संजीव त्यागी द्वारा थाना हर्रैया मे लगाया गया जन चौपाल
लोगो को ड्रोन अफवाहो के प्रति किया जागरूक
हर्रैया मे रात्रि पैदल गस्त कर कानून, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
बस्ती। पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती संजीव त्यागी द्वारा शनिवार व रविवार की मध्य रात्रि मे थाना हर्रैया क्षेत्र मे जनचौपाल लगाकर आमजन से वार्ता की गयी। जनचौपाल के दौरान लोगों को ड्रोन संबंधी अफवाहों से सावधान करते हुए जागरूक किया गया तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लागू “ड्रोन प्रचालन सुरक्षा नीति-2023” की जानकारी दी गई। डीआईजी बस्ती द्वारा आमजनमानस को बताया गया कि किसी भी व्यक्ति, संस्था अथवा संगठन द्वारा ड्रोन उड़ाने से पूर्व संबंधित थाने में पंजीकरण कराना आवश्यक है। विवाह समारोह, सांस्कृतिक, धार्मिक आयोजन अथवा सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण हेतु ड्रोन का उपयोग करने से पूर्व थाना स्तर से अनुमति लेना अनिवार्य है। ड्रोन का अनधिकृत अथवा अवैध उपयोग दण्डनीय अपराध है, जिसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। डीआईजी बस्ती ने आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, वस्तु अथवा ड्रोन उड़ान की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को अवगत कराये ताकि समय रहते आवश्यक कार्यवाही की जा सके। साथ ही लोगों को चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु सतर्क रहने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह दी गई। प्रभारी निरीक्षक हर्रैया को थाना क्षेत्र में प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने, रात्रि गश्त बढाकर सघन चेकिंग करने तथा ड्रोन संबंधी किसी भी सूचना पर तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। तत्पश्चात डीआईजी बस्ती द्वारा हर्रैया में रात्रि पैदल गश्त कर कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। गश्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती ओम प्रकाश सिंह, क्षेत्राधिकार हर्रैया संजय सिंह, प्रभारी निरीक्षक हर्रैया तहसीलदार सिंह और अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट
रुबल कमलापुरी बस्ती
Author Profile
- अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
समाचारApril 17, 2026युवक को कोल्ड ड्रिंक में विशाख पदार्थ मिलाकर मारने की कोशिश!
समाचारApril 17, 2026नहीं हुई कार्रवाई तो होगा आंदोलन
समाचारApril 15, 2026भाजपा नेता की हत्या का आरोपी बंदी*
समाचारApril 15, 2026अवैध देसी शराब के साथ पुलिस ने पकड़ा*
