September 12, 2026

सूरज मौर्य की रिपोर्ट

जनपद मीरजापुर में जय हो इंफ़्रा प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी के दो वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह का आयोजन नगर के जंगीरोड स्थित एक होटल त्रिलोक में धूमधाम से किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कम्पनी के सीएमडी राम आसरे प्रजापति के पिता बरम दीन प्रजापति रहें।
कार्यक्रम में कम्पनी के सीएमडी राम आसरे प्रजापति, जनरल मैनेजर लवली, एमडी शिव राज एवं एडिशनल डायरेक्टर राजेश कुमार मौर्या मौजूद रहे जिनके द्वारा कम्पनी में गुड वर्क करने वाले कर्मचारियों को 5 सौ से लेकर 15 लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया।
प्रेस प्रतिनिधियों से बात करते हुए कम्पनी के सीएमडी राम आसरे प्रजापति ने बताया कि जय हो इंफ़्रा प्राइवेट लिमिटेड” नाम की कंपनी का काम बुनियादी ढांचा या इंफ्रास्ट्रक्चर से संबंधित नहीं है। यह एक निजी कंपनी है जो 27 सितंबर, 2023 को उ.प्र. में पंजीकृत हुई थी और इसका पता भी मीरजापुर, उत्तर प्रदेश में है. कंपनी के नाम में ‘इंफ़्रा’ होने के बावजूद, यह इंफ्रास्ट्रक्चर विकास का काम नहीं करती, बल्कि एक गैर-सरकारी कंपनी है जिसका व्यावसायिक कार्यक्षेत्र रियल एस्टेट या अन्य संपत्ति से संबंधित है।
उन्होंने बताया कि आज कम्पनी के दो वर्ष पूरा होने पर कम्पनी के साथ मिलकर कार्य करने वालों को उनके कार्य के अनुसार सम्मानित किया गया है।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
See also  नरहन हत्याकांड: रहस्य बरकरार, कोतवाल साहब आराम फरमा रहे हैं! जीयनपुर कोतवाली में सब कुछ सामान्य है, बस अपराध नियंत्रण नाम की चीज लापता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *