July 26, 2026
IMG-20250927-WA0074

सूरज मौर्य की रिपोर्ट

*प्रदर्शनी लगाकर पोषण खाद्य मेले का आयोजन*

*गोद भराई एवं अन्नप्राशन की रस्में भी अदा की गई*

उत्तर प्रदेश जनपद मीरजापुर अहरौरा पोषण अभियान के अंतर्गत समेकित बाल विकास विभाग मीरजापुर के सहयोग से मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान के द्वारा पोषण खाद्य प्रदर्शनी मेले का आयोजन शनिवार को दिन में हनुमान मंदिर कुदारन में किया गया। जिसमें ग्राम सभा कुदारन,मीरापुर,लालपुर घासीपुर,अधवार,रजौली ,घाटमपुर अल्हुआ,मुजडीह,अमदहा से सैकड़ो महिलाएं उपस्थित रही। पोषण मेले का उद्घाटन करते हुए कुदारन के ग्राम प्रधान शिवकुमार ने कहा कि गांव में बच्चों महिलाओं और किशोरियों का पोषण सुनिश्चित करने के लिए गांव में आंगनबाड़ी, विद्यालय ,और कोटेदार के यहां से खाद्य सुरक्षा के तहत खाद्यान्न वितरित किया जाता है।साथ ही गांव में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । इस अवसर पर बाल विकास परियोजना से श्रीमती चंद्रकला देवी ने कहा कि पोषण हम सभी की जरूरत है. जिसमें किशोरियों महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक पोषण की जरूरत होती है। हम लोगों को चौरंगा भोजन का इस्तेमाल करना चाहिए । इसके लिए हरी सब्जी, दाल, दूध ,फल, सलाद का इस्तेमाल खाने प्रमुखता से किया जाना चाहिए ,इसके साथ ही अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र और उपकेन्द पर आंगनबाड़ी , आशा और एनम से भी समय समय पर सलाह, सुझाव और परामर्श लिया जा सकता है ।यूथ क्लाइमेट एक्शन ग्रुप के सदस्य संजय ने कहा कि सही पोषण से ही बच्चों और किशोरियों का शारिरिक और मानसिक विकास होता है । इस मेले में 5 महिलाओं की गोद भराई और 5 बच्चों का अन्नप्राशन की रश्मे भी अदा की गई ।
इस कार्यक्रम में सुलेखा,ओमप्रकाश, चन्दा,संगीता,विद्या,रुली कुमारी , आकाश , संजय,नागेंद्र,राजकुमार कुशवाहा ,मालती,ममता,अनीता,सुशिला
इत्यादि लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये । कार्यक्रम का संचालन श्वेता पटेल उपस्थित रही तथा धन्यवाद ज्ञापन आरती ने किया ।

See also  बलिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के पड़री ऊसरहा की विवाहित के पिटाई करने के मामले में पुलिस ने सास, ससुर व देवर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *