July 27, 2026
IMG-20251001-WA0088

सूरज मौर्य की रिपोर्ट

मां विंध्यवासिनी की जयकार बोलिए, जीवन सफल बनेगा बार बार बोलिए

उत्तर प्रदेश जनपद मीरजापुर विंध्याचल में आयोजित विंध्य महोत्सव में स्टार गायक राम प्रसाद वर्मा ने अपनी मधुर आवाज से समां बांध दिया। उन्होंने मां विंध्यवासिनी की भक्ति में डूबे गीत “जयकार बोलिए, जीवन सफल होगा” और “विंध्याचल नगरिया” गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके भक्ति भरे गायन ने उपस्थित जनसमूह को झूमने पर मजबूर कर दिया, और लोग खड़े होकर तालियां बजाने लगे। मंच पर राम प्रसाद वर्मा का उत्साह और भक्ति भाव देखते ही बनता था। उनकी प्रस्तुति ने महोत्सव में चार चांद लगा दिए। श्रोताओं ने उनके गीतों पर जमकर नृत्य किया और मां विंध्यवासिनी के जयकारों से पूरा पंडाल गूंज उठा। इस आयोजन ने स्थानीय लोगों और दूर-दराज से आए भक्तों में भक्ति का अलौकिक रस घोल दिया। राम प्रसाद वर्मा की यह प्रस्तुति लंबे समय तक लोगों के दिलों में बनी रहेगी।
इस दौरान वाद्ययंत्रों वादकों ने भी खूब वाह वाही लूटे जिसमें आर्गन पर सूरज कुमार, पैड पर शमसेर, ढोलक पर पप्पू अंग्रेज रहें।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  ब्लॉक सभागार में मनाई गई डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *