April 17, 2026
IMG-20251002-WA1023

शिवकुमार की रिपोर्ट

प्राथमिक विद्यालय मुसहर बस्ती उरैनी में हर्षोल्लास से मनी गांधी व शास्त्री जयंती

विकास खंड नगरा के प्राथमिक विद्यालय मुसहर बस्ती उरैनी में 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। प्रधानाध्यापक राजीव नयन पांडेय ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए।इस अवसर पर प्रधानाध्यापक राजीव नयन पांडेय ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा—

“बच्चों, हमें गांधी जी के ‘खुद वो बदलाव बनो, जो तुम दुनिया में देखना चाहते हो’ विचार को जीवन में अपनाना चाहिए और शास्त्री जी के ‘जय जवान, जय किसान’ के नारे की प्रेरणा से देश सेवा के प्रति पूर्ण निष्ठा रखनी चाहिए। सच्ची श्रद्धांजलि उन्हीं के बताए रास्तों पर चलकर ही दी जा सकती है। बच्चों को गांधीजी व शास्त्री जी के जीवन एवं उनके योगदान के बारे में जानकारी दी गई और उनके आदर्शों को अनुसरण करने का आह्वान किया गया। समारोह में सभी ने देशप्रेम, सत्य, अहिंसा और सादगी अपनाने का संकल्प लिया।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  प्रधान और प्रधानाध्यपिका के बीच मतभेद से,नहीं मिल रहा एमडीएम के तहत बच्चों को भोजन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *