September 12, 2026
IMG-20251002-WA0985

शिवकुमार की रिपोर्ट

नगरा क्षेत्र में 2 अक्टूबर 2025, गुरुवार को गाँधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर सरायचावट, आरा मशीन के सामने, रसड़ा रोड पर “श्री आर.सी.एम. वंडर वर्ल्ड क्विक” का भव्य शुभारंभ धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों में उल्लास का वातावरण देखने को मिला।

सेवा का तोहफा
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के अनुज छात्र शक्ति इन्फ्रास्ट्रक्चर के निर्देशक व वरिष्ठ समाजसेवी रमेश सिंह ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया। इस दौरान मंच पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सुरेश यादव (रूबी), संतोष पाठक (स्टार एमराल्ड), रमेश प्रजापति (स्टार पर्ल), महेन्द्र यादव (एमराल्ड), रामबचन यादव (एमराल्ड), राममिलन विश्वकर्मा (स्टार गोल्ड), श्री प्रमोद यादव (प्लेटिनम) सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

🎉 स्वागत व आयोजन

कार्यक्रम का संचालन एवं स्वागताध्यक्ष की भूमिका आर.के. यादव (स्टार प्लेटिनम), वीरेन्द्र प्रताप यादव (स्टार), श्रीमती सीमा यादव (ईगल), अशोक वर्मा (रनर), शम्भुनाथ यादव (ईगल), वासुदेव गौतम (ईगल), कैलाश राम (स्टार्टर), मनीष कुमार (ओपनर), कमलेश (स्टार्टर), लक्ष्मीकान्त यादव (विनर), सुरेश आजाद, पुष्पेन्द्र कुमार सिंह, बब्लू कुमार सरस सहित अन्य सहयोगियों ने निभाई।

कार्यक्रम में प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर अशोक कुमार शर्मा (स्टार) एवं उनके परिवारजनों ने सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
See also  पूर्व मंत्री स्व.शारदा नन्द यादव की चितबड़ागांव थाना अंतर्गत रामपुर चिट के पास स्थित मूर्ति के क्षतिग्रस्त किए जाने पर समाजवादी पार्टी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *