September 12, 2026
IMG-20241104-WA0087(1)

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

विजय शंकर तिवारी की रिपोर्ट…..

सलोन रायबरेली, दिनांक 02/11/2024 दिन शनिवार को समाजिक त्यौहार गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में अवकाश होने के कारण दिनांक 04/11/2024 दिन सोमवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में आयोजित हुआ जिसमें हमेशा की तरह राजस्व विभाग के सर्वाधिक प्रार्थना पत्र 37, पुलिस विभाग 08, विकास विभाग के 04, विद्युत विभाग 01, चकबंदी विभाग 03, पूर्ति विभाग 05, नगर पंचायत विभाग 01,समाज कल्याण विभाग 03मामले आए इस प्रकार कुल 62प्रार्थना लेकर आए फरियादियों ने न्याय की गुहार लगाई जिसमें राजस्व विभाग के 05मामलों का मौके पर निस्तारण हुआ और अन्य मामले सम्बंधित विभाग के जिम्मेदारों को निस्तारण हेतु दिए गए,सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर सलोन तहसील सभागार में पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह, उपजिलाधिकारी सलोन मिथलेश कुमार तिवारी, तहसीलदार दीपिका सिंह, खंड विकास अधिकारी शशि कुमार तिवारी क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार सहित अन्य विभागों के जिम्मेदार उपस्थित रहे

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  सुभासपा कार्यकर्ता उमापति राजभर को पीटने वाले उप निरीक्षक और सिपाही हुए सस्पेंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *