सूरज मौर्य की रिपोर्ट
*आरएसएस के 100 वर्ष पूर्ण होने पर स्वयंसेवकों ने नगर में किया पथ संचलन*
अहरौरा मिर्जापुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना 1925 में विजयादशमी के दिन हुई थी। इस वर्ष 100 वर्ष पूर्ण होने के साथ-साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूरे देश में शताब्दी वर्ष के रूप में मना रही है
है ।जिसके निमित्त आज नगर के स्वयंसेवकों ने शस्त्र पूजन कर विजयदशमी उत्सव मनाया तदुपरांत नगर में पथ संचलन कर स्वयंसेवकों ने *तेरा वैभव अमर रहे मां हम दिन चार रहे ना रहे*, का जय घोष कर संदेश दिया कि राष्ट्र पहले है। नगर कार्यवाह अखिलेश जी ने कहा कि संघ स्थान पर जो व्यक्ति आता है , उसका चरित्र निर्माण कर राष्ट्र के प्रति संवेदनशील बना दिया जाता है जैसा कि आप लोगों ने देखा है कि स्वयंसेवकों ने कोविड काल में आम जनमानस को भोजन, पानी, दवा, पहुंचा कर सहयोग किया, चाहे उत्तराखंड की त्रासदी हो चाहे बाढ़ ग्रस्त एरिया में राहत सामग्री पहुंचाने का कार्य हो सबसे पहले स्वयंसेवक पहुंचकर अपना सर्वश्रेष्ठ देकर लोगों के जान माल की सुरक्षा किया। पथ संचलन कार्यक्रम में सैकड़ो सेवकों नई बाजार स्थित संकट मोचन मंदिर के सामने पंकज सोनकर के आवास पर उपस्थित हुए वहां स्वयंसेवकों ने शस्त्र पूजन किया , उसके बाद पथ संचलन निकाला गया जो नई बाजार होते हुए पियरवा पोखरा, मोहल्ला सत्यानगंज, पोखरा साहूवाइन, मेहंदीपुर, रवानी टोला ,बूढ़ादेई होते हुए संकट मोचन मंदिर पर आकर समाप्त हुई।
Author Profile
- अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
समाचारApril 15, 2026भाजपा नेता की हत्या का आरोपी बंदी*
समाचारApril 15, 2026अवैध देसी शराब के साथ पुलिस ने पकड़ा*
समाचारApril 15, 2026पचास हजार का इनामी गैंगस्टर बंदी*
समाचारApril 12, 2026भाजपा कार्यकर्ता की चाकू गोद कर हत्या*
